Site icon Buziness Bytes Hindi

बात न सुनने वाले अधिकारियों को बेंत से मारिये, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की लोगों को सलाह


बात न सुनने वाले अधिकारियों को बेंत से मारिये, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की लोगों को सलाह

बेगूसराय: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को लोगों को एक तरह से क़ानून अपने हाथ में लेने की सलाह दे डाली। गिरिराज सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों को सुझाया कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘‘डण्डे से मारिए.” अपने विवादस्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं देते हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं. सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ आदि सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है. अगर वो आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए.”

Exit mobile version