Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: आज से फिर गर्मी का प्रकोप झेलने को रहिए तैयार, न्यूनतम तापमान होगा 25 के पार

मेरठ। दो दिन गर्मी में नरमी के बाद आज से फिर गर्मी का प्रकोप शुरू होने के आसार हैं। उसके बाद ये तीन दिन तक रहेगा। इसके चलते जहां रात का तापमान 25 डिग्री या उससे अधिक होने की संभावना है वहीं न्यूनतम तापमान एनसीआर में भी तेजी से बढ़ेगा। मंगलवार को हालांकि काफी राहत रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38 डिग्री रहा। अप्रैल की तुलना में मई में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता अधिक बढ़ी है। एनसीआर और पश्चिम उप्र में पश्चिम विक्षोभ गर्मी से राहत दिला रहा है। मई में अब तक तीन पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं।

Also read: भीषण गर्मी ने किया बेहाल

जिसके प्रभाव से मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी पानी और आंधी के साथ ओलावृष्टि तक हुई। जबकि इससे पहले मार्च और अप्रैल में बारिश नहीं हुई। दोनों महीनों में किसी प्रकार का पश्चिमी विक्षोभ नहीं सक्रिय हुआ। उसके बाद पांच मई को मेरठ में 19 मिमी बारिश हुई। जिससे शहरवासियों को गर्मी से निजात मिली है। उसके बाद दो बार आंधी और बूंदाबांदी से मेरठ की धरती सराबोर हुई है। जिसके बाद पारे काफी नीचे आया है।

गत सोमवार रात राहत भरी रही। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री तक पहुंच गया था। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने 21 मई को बूंदा बांदी के आसार जताए हैं। आज 18 मई से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद 20 मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 21 मई को आंधी, बूंदाबांदी का अनुमान है। 

Also read:  पेट की गर्मी को ऐसे करें शांत, आजमाएं ये उपाय

मई में अब तक रविवार सबसे गर्म दिन रहा है। रविवार को तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंंच गया था। उत्तरी पूर्वी गर्म हवाओं के थपेड़ें शरीर को झुलसा रही थी। यह हवाएं बलूचिस्तान और रोगिस्तान के रेतीले तपते भागों से आ रही थी। सोमवार को मौसम में तेजी से बदलाव आया। सुबह के समय आसमान में बादल छाए तो कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

Exit mobile version