ऐसे रहे सुकून देने वाले रिश्ते में

रिलेशनशिपऐसे रहे सुकून देने वाले रिश्ते में

Date:

Lifestyle:- दुनिया मे रिश्ते तो कई प्रकार के होते हैं पर हर किसी को एक सुंदर औऱ सुकून देने वाला रिश्ता रास आता है और सभी रिश्तों में सुकून देने वाला रिश्ता सिर्फ प्यार का होता है क्योंकि प्यार का रिश्ता ही एक ऐसा रिश्ता है जो आपको किसी से भी जोड़ कर रख सकता है और आपकी एक अलग पहचान बना सकता है लेकिन आज का दौर कुछ अलग है आज लोग रिश्ता तो प्यार से बना लेते हैं पर उसकी उम्र लंबी नहीं कर पाते है इसलिए आज हम आपको बतायेंगे कुछ ऐसी बातें जिनको आप अपनी जिंदगी में उतार कर अपने प्यार भरे रिश्ते को दे सकते हैं लंबी उम्र.

1. एक दूसरे को समझे और हर बात पर अपने साथी से एक्सप्लेनेशन न मांगे
2. माना कभी कभी झूठ बोलना अच्छा होता है पर अपने रिश्तों की नींव को झूंठ पर रखना बिल्कुल गलत है इसलिए अपने साथी के साथ सत्यता से जुड़े
3. एक दूसरे से बात करने में कोई पाबंदी या शर्म न रखें खुले मन से व स्पष्ट रूप से एक दूसरे से बात करें
4. एक दूसरे का सम्मान करें और अपने साथी पर शक करने की वजह उसकी परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें
5. झगड़ा होना तो हर रिश्ते का स्वभाव है पर उस झगड़े को दिल से लगाकर बैठना गलत है झगड़े की वजह कुछ भी हो पर माफ़ करना अपनी प्रथम प्राथमिकता रखें 
6. रिश्ते को लंबे समय तक स्थिर रखने के लिये कभी उसे तोड़ने की बात न करें वरना साथी के मन मे आपके प्रति रुझान कम होने लगता है 
7. रिश्ते को वर्तमान में जिये बार बार अपने अतीत को याद न करें
8. रिश्ते को मजबूत बंनाने में समय भी अहम भूमिका निभाता है इसलिए थोड़ा ही सही पर अपने साथी के लिये निश्चित वक़्त निकालें ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related