Site icon Buziness Bytes Hindi

Viagra Overdose Dangerous: वियाग्रा का सेवन करने वाले हो जाएं सावधान! ओवरडोज का सामने आया घातक परिणाम

लखनऊ। यौन क्षमता और उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा का सेवन करने वाले सावधान हो जाएं। इसके सेवन के कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं। वियाग्रा की ओवरडोज यौन क्षमता को बढ़ाने के बजाया व्यक्ति को गंभीर हालात में पहुंचा सकती है। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज में सामने आया है। कहते हैं किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है। ऐसा ही मामला सामने आया है। पुरुषों में यौन क्षमता बढ़ाने के लिए बनी यौन उत्तेजक दवा वियाग्रा की अत्याधिक डोज ने एक युवक की जिंदगी विवाह के चंद दिनों बाद नरक बना दी है। 

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड जफर हयात सहित चार आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

राहत की बात यह थी कि चिकित्सकों ने केस को चुनौती के रूप में लिया है। युवक का दुर्लभ पेनाइल प्रोस्थेसिस आपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। युवक जल्द ही सामान्य ढंग से जीवन जीने लगेगा। इतना ही नहीं उसकेा पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में यूरोलाजी विभाग चिकित्सकों की टीम ने करीब ढाई घंटे तक एक आपरेशन कर चमत्कार कर दिखाया। जिससे चिकित्सा जगत भी हैरान है। उनके इस काम को दुर्लभ माना जा रहा है। नपुंसक होने की कगार पर पहुंचे युवक को बचाने के लिए मुंबई के डा. रूपिन शाह के फार्मूले केा अपनाकर आपरेशन किया गया। यह पहली बार हुआ है। इससे नपुंसकता का अभिशाप झेल रहे लोगों के लिए उम्मीद जगी है।

Also read: ये हैं कानपुर की हिंसा के आरोपी पत्थरबाज, दीजिए सूचना पाइए इनाम,गुप्त रखा जाएगा नाम

यूरोलाजी विभागाध्यक्ष डा. दिलीप चौरसिया टीम की कामयाबी से प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि युवक ने संपर्क और बताया कि तीन महीने पहले उसका विवाह हुआ है। वह शादी से पहले वियाग्रा लेता था। शादी के बाद उसने इसके डोज बढ़ा दिए हैं। जिसका परिणाम हुआ कि वह शारीरिक संबंध बनाने लायक ही नहीं रहा। उसको स्खलन बंद हो गया। इसका कारण था कि युवक ने वियाग्रा की 200 एमजी डोज ले ली। आमतौर पर यह 25 से 30 मिलीग्राम लेनी चाहिए। आपरेशन करके युवक के गुप्तांग में पेनाइल प्रोस्थेसिस प्रत्यारोपित किया। इसे दिल्ली से मंगवाया गया जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। युवक की हालत ठीक है। आपरेशन करने वाले चिकित्सकों का दावा है कि इस तरह का आपरेशन उत्तर भारत में केवल नोएडा के एक-दो डाक्टर ही कर पाते हैं।

Exit mobile version