Site icon Buziness Bytes Hindi

Bank Customer care Number के लिए गूगल की मदद लेने से पहले सावधान! हो ना जाए ऐसी घटना का शिकार

Bank Customer care Number

Bank Customer care Number के लिए गूगल की मदद लेने से पहले सावधान! हो ना जाए ऐसी घटना का शिकारबैंक में खाता है और ​किसी जानकारी के लिए बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करना चाहता है। बैंक का कस्टमर केयर नंबर पास में नहीं हैं और इसके लिए गूगल की मदद ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा ना हो बैंक कस्टमर केयर नंबर को गूगल में तलाशते हुए जालसाजों या मोबाइल हैकर के हाथ में फंस जाएं। दिल्ली में ऐसे ही एक मामले में मोबाइल हैक कर जालसाजों ने खाते से 8.90 लाख रुपए साफ कर दिए।
कॉलर ने बताया कि वह बैंक कस्टमर केयर से बोल रहा है। बातचीत के बाद आरोपी ने पीड़ित को रैश डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि एप डाउनलोड करने पर रुपए वापस आ जाएंगे।

गूगल की मदद लेते हैं तो जरा सावधान

यदि बैंक या किसी कंपनी का नंबर प्राप्त करने के लिए गूगल की मदद लेते हैं तो जरा सावधान रहें। ऐसा न हो कि कहीं आप किसी ठग के जाल में फंस जाएं। त्रिलोकपुरी निवासी बुजुर्ग ने मोबाइल रिचार्ज करने के लिए गूगल की सहायता ली और उसके चक्कर में फंस गए। इस दौरान एक युवक ने संपर्क कर खुद कस्टमर केयर अधिकारी बताया। इसके बाद पीड़ित का मोबाइल हैक कर 8.90 लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, भगवान सहाय परिवार के साथ 22 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहते हैं। उन्हें अपना मोबाइल रिचार्ज करना था। ऑनलाइन रिचार्ज करने के दौरान खाते से रकम कट गई। लेकिन उनका मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। बुजुर्ग ने फौरन गूगल से बैंक कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर लेने की कोशिश की। इस दौरान मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक कस्टमर केयर से बोल रहा है।

बातचीत के बाद आरोपी ने पीड़ित को रैश डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि एप डाउनलोड करने पर रुपए वापस आ जाएंगे। इसके बाद बुजुर्ग ने एप डाउनलोड किया और आरोपी ने उसका नंबर ले लिया। इसके बाद पीड़ित के खाते से तीन बार में 8.90 लाख रुपए कट गए। पुलिस उन खातों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिनमें पीड़ित के खाते से रकम ट्रांसफर हुई। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।

Exit mobile version