Site icon Buziness Bytes Hindi

सुभारती मेडिकल कालेज की चौथी मंजिल से कूदी BDS की छात्रा की उपचार के दौरान मौत

BDS student

#image_title

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मेडिकल कालेज की चौथी मंजिल से कूदी बीडीएस की छात्रा आज शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि गत बुधवार को सुभारती मेडिकल कालेज से बीडीएस की पढाई कर रही दूसरे वर्ष की छात्रा ने लाइब्रेरी की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। बीडीएस की छात्रा को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन आज शुक्रवार को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के पिता ने बीडीएस के छात्र सिद्धांत सिंह पंवार पुत्र डा. महेश पंवार निवासी जिला हरिद्वार के शिवालिक नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बीडीएस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया था। इससे आहत होकर छात्रा छत से कूद गई थी। पुलिस ने आरोपी छात्र सिद्धांत को हिरासत में लेकर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया था।

Exit mobile version