Site icon Buziness Bytes Hindi

दुबई में ट्रेनिंग कैंप लगा सकता है बीसीसीआई


दुबई में ट्रेनिंग कैंप लगा सकता है बीसीसीआई

नई दिल्ली। एशिया कप रद होने के बाद कोरोना काल में भी आइपीएल 2020 के आयोजन की आस बनी हुई है. माना जा रहा है कि जल्द ही टी-20 विश्व कप 2020 के रद होने की घोषण भी की जा सकती है. अगर ऐसा हुआ बीसीसीआई के सामने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली टी-20 लीग के आयोजन में कोई समस्या नहीं रह जाएगी. आइपीएल से पहले बीसीसीआइ दुबई में एक विशेष ट्रेनिंग शिविर का आयोजन कर सकता है. यूएई का क्रिकेट संघ आइपीएल का आयोजन अपने यहां कराने के लिए बार-बार कोशिश कर रहा है. अगर भारत में कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो बीसीसीआइ यूएई में इसका आयोजन कर सकता है.

फिर शुरू करना चाहता है क्रिकेट
क्रिकेट को फिर से शुरू करने के लिए बीसीसीआइ की तरफ से अभी भी नियम तय किया जाना बाकी है. एक सूत्र के अनुसार, अगर मुंबई में कोराना की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो फिर यूएई में इसके आयोजन की संभावना सबसे अधिक है. ऐसे में आइपीएल से तीन सप्ताह पहले खिलाडिय़ों के लिए यूएई में अभ्यास सत्र का आयोजन लगभग तय माना जा रहा है. दुबई में शिविर लगने से वहां बिना देरी किए आइपीएल आयोजन में आसानी होगी.

Exit mobile version