Site icon Buziness Bytes Hindi

रोहित शर्मा की चोट पर स्थिति स्पष्ट करे बीसीसीआई: गावस्कर


रोहित शर्मा की चोट पर स्थिति स्पष्ट करे बीसीसीआई: गावस्कर

शारजाह: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गयी तीनों टीमों से बाहर किये जाने बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से रोहित की चोट पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

सुनील जोशी की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति ने नवम्बर से होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20, वनडे और टेस्ट टीमों की सोमवार को घोषणा की थी और तीनों ही टीमों में रोहित को जगह नहीं मिली है जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि मुंबई टीम ने टीमों की घोषणा के बाद अपने ट्विटर पर रोहित का अभ्यास करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह लम्बे शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version