Site icon Buziness Bytes Hindi

IND vs ENG: बल्लेबाज़ों ने एजबेस्टन में हराया, द्रविड़ ने बताई वजह

क्या होना था और क्या हो गया, एजबेस्टन टेस्ट का यह नतीजा निकलेगा , दो दिन पहले तक किसी ने इसका अंदाज़ा नहीं लगाया था. टेस्ट मैच के पांचवें दिन जिस तरह नतीजा सामने आया उसे देखकर तो यही लग रहा है कि भारत इस मैच में कभी था ही नहीं बहरहाल पांच मैचों की टेस्ट श्रंखला बराबर होने के बाद अब टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की प्रतिक्रिया आयी है. राहुल द्रविड़ ने भारत की हार के लिए खराब बल्लेबाज़ी को ज़िम्मेदार बताया, विशेषकर खेल के चौथे दिन, जब भारत का कोई भी बल्लेबाज़ कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 245 रनों पर आउट हो गयी. हालाँकि इंग्लैंड के लिए लक्ष्य फिर भी काफी बड़ा लग रहा था लेकिन इंग्लैं के बल्लेबाज़ों ने उसे बहुत आसान बना डाला। 

भारत ने पहली पारी में 132 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी इसके बावजूद सात विकेट से हारने पर सबको हैरानी हुई, द्रविड़ को भी, इस हार से वो काफी निराश हैं और अपने बल्लेबाज़ों से नाखुश भी, हालाँकि देखा जाय तो इंग्लैंड की दूसरी पारी में नाकामी तो गेंदबाज़ों की दिखाई पड़ रही है लेकिन शायद द्रविड़ उसके लिए जो रुट और जॉनी बेयरस्टो को एडवांटेज दे रहे हैं कि उनकी बल्लेबाज़ी ने भारत की गेंदबाज़ी की धार को कुंद कर दिया। पांचवें टेस्ट की समाप्ति पर मीडिया से बात करते हुए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी.

Read also: IND vs ENG: एजबेस्टन में भारत की हार, बेयरस्टो-रुट पड़े भारी

गलतियों क्या हुईं, इसके बारे में बताते हुए द्रविड़ ने कहा कि चौथे दिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. द्रविड़ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में भी निराशाजनक प्रदर्शन रहा था . उन्होंने कहा कि हमें फिटनेस का लेवल बनाए रखना होगा. द्रविड़ ने कहा, हर मैच में सीख मिलती है. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की खास नहीं थी. गेंदबाजी भी खराब रही लेकिन उसके लिए हमें इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को श्रेय देना होगा. द्रविड़ ने कहा कि अश्विन को फाइनल टीम से बाहर रखने का फैसला आसान नहीं था. बता दें कि यह इंग्लैंड के अपने टेस्ट इतिहास में अब तक का सर्वोच्च चेज स्कोर है.

Exit mobile version