Site icon Buziness Bytes Hindi

बरेली हिंसा का शाहजहांपुर से कनेक्शन, दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार

Bareilly violence

न्यूज़ डेस्क – बरेली हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहजहांपुर से पुलिस ने नदीम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसे इस हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक नदीम ने बरेली में हुई हिंसा के लिए भीड़ जुटाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और लोगों को कॉल करके इकट्ठा किया। पुलिस का कहना है कि हिंसा की प्लानिंग नदीम पिछले एक हफ्ते से कर रहा था।

हिंसा के बाद से ही नदीम फरार था और यूपी से बाहर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे शाहजहांपुर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका फोन भी बरामद हुआ है, जिससे और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

नदीम को बरेली हिंसा के पहले मास्टरमाइंड तौकीर रजा का खास और उसका “राइट हैंड” बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नदीम तौकीर रजा के निर्देशों पर काम करता था और उसकी हर बात मानता था।

पुलिस अब नदीम से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि पूछताछ से हिंसा की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी खुलासा होगा।

Exit mobile version