बरेली। जिले में एक भीषण हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत होने से हुआ। जिसमें एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर लाश और लोगों की चींखपुकार से दुर्घटनास्थल का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसा फतेहगंज पश्चिमी के बरेली दिल्ली हाइवे पर हुआ। मृत सभी लोग एंबुलेंस सवार थे। जो मरीज को बीसलपुर से दिल्ली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जिले में आज मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर ही लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों से दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों से मृतकों के परिजनों को पूरी मदद करने और घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
Read also: Road Accident in Meerut : सड़क हादसे में मेरठ के तीन युवकों की मौत,हादसे से गांव में कोहराम
मृत सात लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। जबकि अन्य मृतक चार पुरुष हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल पहुंच गए। पुलिस ने सभी सातों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली हाइवे पर दोनों ही वाहन विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। दोनों की रफ्तार काफी अधिक थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ। दोनों वाहन आमने—सामने की टक्कर में तेज स्पीड़ से भिड़े। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि मरने वालों में सभी सात लोग एक ही परिवार के लोग हैं।
