Site icon Buziness Bytes Hindi

बार्सिलोना के लिए खिताब बचाना मुश्किल


बार्सिलोना के लिए खिताब बचाना मुश्किल

मैड्रिड। स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के फॉरवर्ड लुइस सुआरेज का कहना है कि इस सीजन में बार्सिलोना के लिए खिताब बचाना असंभव है. उन्होंने रियल मैड्रिड को ला लीगा खिताब का दावेदार बताया है. रियल मेड्रिड इस समय अंकतालिका में बार्सिलोना से चार अंक आगे है और उसके 36 मैचों में 83 अंक हैं जबकि बार्सिलोना के इतने ही मैचों में 79 अंक हैं.

गंवा दिया मौका
बार्सिलोना ने पिछले महीने सेल्टा विगो से 2-2 से ड्रॉ खेला था और सुआरेज का मानना है कि यह वह समय था जब उन्होंने रियल मेड्रिड के करीब पहुंचने का मौका गंवा दिया. बार्सिलोना को खिताब के लिए अपने बचे दोनों मैचों को जीतना जरूरी है. जबकि मैड्रिड को तीन मैच में दो में जीत हासिल करनी है.

सेल्टा के खिलाफ गंवाया मौका
सुआरेज ने कहा, अगर ईमानदारी से कहूं तो लीग लगभग असंभव है. यह स्पष्ट है कि सेविला के खिलाफ मैच ने चीजों को बहुत मुश्किल बना दिया. हमारे पास आगे बढऩे का मौका था. वह दिन बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन विगो अहम थी. हमने बेहतरीन अवसर गंवा दिया. उन्होंने कहा, अगर हम सेल्टा को हरा देते तो हमारे पास एटलेटिको के खिलाफ बेहतर विकल्प होता. अंतिम मिनट में अस-पास से गोल, यह दुखद था. अब हमें अच्छे तरीके से इसका समापन करना होगा और चैंपियंस लीग में जाना होगा.

Exit mobile version