भगवान गणेश के कई रूप हैं , लोग उनके दर्शन करके अपनी मनोकामनाएं मांगते है, इसीलिए अगर आप गणपति बप्पा का गणेश चतुर्थी पर आशीर्वाद लेना चाहते है तो भगवान गणेश के कुछ अनोखे और सुन्दर मंदिर है जहा आप दर्शन करके आ सकते है |
Read also: शिव के लुक में दिखे तैमूर
मोती डूंगरी गणेश मंदिर
मोती डूंगरी गणेश मंदिर प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है, ये जयपुर में है | आपको बता दे यहां की गणेश जी की प्रतिमा का इतिहास 500 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। इसके अलावा ये प्रतिमा जयपुर के राजा माधोसिंह की रानी के पैतृक गांव मावली ने स्थापित की थी |
गढ़ गणेश मंदिर
गढ़ गणेश मंदिर की खास बात ये ही की यहां बिना सूंड वाले गणेश जी की पूजा होती है, ये मंदिर भी जयपुर में ही है | इसे राजस्थान के प्राचीन गणेश मंदिरों में से माना जाता है |
Read also: जाने महाराष्ट्र के मिनी महाबलेश्वर “दोपाली” के बारे में
कनिपकम गणेश मंदिर
कनिपकम गणेश मंदिर आंध्रप्रदेश में चित्तूर जिले में है , इस मंदिर को पानी के देवता का मंदिर भी कहा जाता है। ऐसा मानते है की मंदिर का निर्माण चोल राजा कुलोठुन्गा चोल प्रथम ने करवाया था, जबकि 1336 ईस्वी में विजयनगर के राजा ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके अलावा यहां स्थापित भगवान गणेश जी की मूर्ति को चमत्कारिक रूप से हर साल बढ़ती है |

