Site icon Buziness Bytes Hindi

10 से 15 फरवरी तक पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

bank holiday

जनवरी में बैंकों में खूब छुटियाँ रहीं, फरवरी भी पीछे नहीं है. 10 से 15 फरवरी तक पांच दिन बंद रहेंगे बैंक। चार संडे और दो शनिवार के अलावा पांच दिन और छुट्टी रहेगी, यानि इस बार 29 दिनों के इस महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। ख़ास बात ये है कि इस महीने 10 से 15 फरवरी के बीच सिर्फ 13 तारीख को ही बैंक खुलेंगे। फरवरी में ही वैलेंटाइन डे भी पड़ता है यानि प्रेमियों का दिन, तो प्यार के इस महीने में ज़्यादा छुट्टियां तो बनती हैं। 10 से 15 फरवरी के बीच छुट्टियों भरा हफ्ता घूमने फिरने वालों के लिए बड़ा अच्छा रहेगा।

फरवरी के दूसरे हफ्ते में लगातार 3 दिनों तक बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। एक दिन काम के बाद फिर बैंक बंद हो जाएगा जिससे कहीं न कहीं 5 दिनों की छुट्टी का मजा मिल सकता है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि पूरे देश में बैंक बंद नहीं हैं कुछ राज्यों में बैंक खुलेंगे भी. इसलिए फरवरी महीने में आपके बैंक से जुड़े कुछ काम है तो आपके लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि आपके शहर में किस किस दिन बैंक बंद हैं। 10 फरवरी को दूसरा शनिवार, 1 फरवरी को रविवार है और 12 फरवरी को यानि सोमवार के दिन सिक्किम में लोसर का त्यौहार है, इसलिए सिक्किम में लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे।

14 फरवरी को बसंत पंचमी है, जो हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में धूमधाम से मनाई जाती है तो यहाँ पर बैंक बंद रहेंगे. अन्य राज्यों में भी हो सकते हैं. 15 फरवरी दिन गुरुवार को मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि वहां लुई-नगाई-नी की छुट्टी होगी. 19 फरवरी को महाराष्ट्र में शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे. 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस और मिजोरम राज्य दिवस मनाया जाता है, इसलिए इन दोनों राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे और 24 फरवरी को चौथा शनिवार होगा. इसलिए अगर आपको ड्राफ्ट या चेक जमा करने जैसे काम करना है तो आपको बैंक जाना पड़ेगा तो ऐसे में इन तारीखों को याद रखें।

Exit mobile version