Bank Holiday October: अक्टूबर में बैंक में छुट्टियों की भरमार, इन तारीख में बैंक रहेंगे बंद

नेशनलBank Holiday October: अक्टूबर में बैंक में छुट्टियों की भरमार, इन तारीख...

Date:

Bank Holiday October 2023: अक्टूबर माह शुरू होने वाला है। अक्टूबर 2023 में खूब त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर माह में 18 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। अगर बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लीजिए। ऐसा नहीं करने पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

अक्टूबर में 18 दिन बैंकों में छुट्टियां

अक्टूबर में 18 दिन बैंकों में छुट्टियां हैं। अगले महीने जमकर त्योहार आने वाले हैं। इसके अलावा रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती ही है। सितंबर का महीना खत्म होने को है। कुछ दिन बाद अक्टूबर महीना शुरू होने वाला है। अक्टूबर माह से ही त्योहारी सीजन शुरू होगा। अक्टूबर में कई त्योहार आने वाले हैं।

त्योहारी सीजन (Festive Season) अपने साथ छुट्टियां लेकर आया है। इसके चलते कई काम अटक सकते हैं। अक्टूबर में बैंकों में छुट्टियों की भरमार (Holidays in October 2023) रहेगी। ऐसे में अगर बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे जल्द निपटा लें। रविवार (1 अक्टूबर) के दिन से महीने की शुरुआत हो रही है। ऐसे में रविवार और त्योहार की छुट्टियों को मिलाकर अक्टूबर में 18 दिन बैंक बंद (Holidays in October 2023) रहेंगे।

जानिए किन तारीखों पर अक्टूबर में बैंक बंद रहेंगे

2 अक्टूबर (सोमवार)– गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश
14 अक्टूबर (शनिवार)– महालया- कोलकाता बैंक बंद
18 अक्टूबर: (बुधवार)– कटि बिहू- असम बैंक बंद
21 अक्टूबर शनिवार-दुर्गा पूजा (महासप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद।
23 अक्टूबर (सोमवार)– दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- कर्नाटक, त्रिपुरा, तनिलनाडु, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, असम, यूपी, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद।
24 अक्टूबर (मंगलवार)– दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।
25 अक्टूबर (बुधवार)दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद।
26 अक्टूबर (गुरुवार)– दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।
27 अक्टूबर, (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।
28 अक्टूबर (शनिवार)– लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद।
31 अक्टूबर (मंगलवार)– सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती।
अक्टूबर में बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) लंबी है। लेकिन यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...