मेरठ। आने वाले इस सप्ताह में अगर बैंक संबंधी कोई काम है तो इसके लिए बैंक जाने से पहले यह देख लें कि कहीं बैंक की छुटटी तो नहीं है। कारण इस सप्ताह चार दिन बैंक बंद रहेंगे। कुछ शहरों में अलग-अलग अवकाश के कारण बैंकों में चार दिन तक अवकाश रहेगा। इस सप्ताह बैंक में 14, 15, 16 , 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा।
इन छुट्टियों में रविवार की एक छुट्टी शामिल है। बता दें कि हर राज्य के लिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग सूची जारी करता है। हालांकि कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब देशभर में सभी बैंक एक साथ बंद होते हैं। आइए बताते हैं कि इस सप्ताह किस दिन कैसे बैंक बंद रहेंगे।
Read also: अयोध्या में श्रीरामलला का जन्मोत्सव का CM Yogi सहित करोड़ों लोगों ने देखा सजीव प्रसारण
14 अप्रैल को डॉ0 भीम राव अंबेडकर जयंती के अलावा महावीर जयंती और बैशाखी के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। 16 अप्रैल को बिहू के कारण गुवाहारी और असम में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 17 अप्रैल केा रविवार के दिन बैंक बंद रहेगा। आरबीआई की वेबसाइट पर दी अवकाश लिस्ट के अनुसार, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर निर्भर होते हैं।

