Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ के पॉश इलाके में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर कोरोना संक्रमित


मेरठ के पॉश इलाके में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर कोरोना संक्रमित

सिविल लाइन इलाके में सूरजकुंड स्थित बैंक को बद कराकर पूर स्टाफ को किया गया क्वारंटीन

मेरठ के पाॅश इलाके सिविल लाइन के सूरजकुंड में एक बैंक असिस्टेंट कोरोना संक्रमित मिली है. एहतियातन प्रशासन ने बैंक बंद करा दिया है और स्टाफ को क्वारंटीन कराया गया है. बैंक को सैनेटाइज किया जाएगा और गुरुवार को सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है. रिपोर्ट अभी नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक, बैंक की असिस्टेंट मैनेजर के पिता और परिजनों को बीती 1 मई को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था.

कोरोना संक्रमण का केंद्र बनी मंडी बंद
कोरोना संक्रमित रोगियों का केंद्र बनी दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई थी.अफसरों के मुताबिक, अब मेरठ में तीन माह तक जागृति विहार एक्सटेंशन में सब्जी मंडी रहेगी. कमिश्नर अनीता मेश्राम और आईजी प्रवीण कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया.प्रशासन का मानना है कि मैदान चारों ओर से खुला होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही ढंग से कराया जा सकेगा. प्रशासन यहां तीन गेट बनाने पर विचार कर रहा है. वहीं, रात के समय लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिए गए. मंडी लगने के समय को बढ़ाने पर भी विचार किया गया जिससे भीड़ कम पहुंचे.

मास्क पहने है कि चेक करेगी पुलिस
मंडी में आने वाले लोग मास्क पहने है कि नहीं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है कि नहीं.पुलिस चेक पोस्ट भी बनाया गया है. इसके लिए मैदान के चारों स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए सर्विलांस सेट और लाउडस्पीकर दिए जाएंगे. मेडिकल एसओ ने सुरक्षा व्यवस्था की प्लानिंग कर एडीएम सिटी को पूरी जानकारी दी. गुरुवार दोपहर में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने का काम चल रहा है.

मंडी का क्या होगा शेड्यूल

Exit mobile version