Site icon Buziness Bytes Hindi

बैंक ऑफ बड़ौदा देगी एफडी पर शानदार ब्याज, जाने डीटेल्स

बाजार:- जब से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है तब से आय दिन कोई न कोई बैंक आपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है। इस इजाफे से उन लोगो को खूब फायदा हो रहा है जिन लोगो ने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाई है लेकिन उन लोगो को बैंक की बढ़ी ब्याज दरों से नुकसान झेलना पड़ रहा है जिन्होंने बैंक से कर्ज लिया है और वह EMI पर उस कर्ज को चुका रहे हैं। क्योंकि बैंको की बढ़ी ब्याज दरों के चलते कर्जदार ग्राहको को अब अधिक ब्याज देना पड़ रहा है।
लेकिन अब इस बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहको के लिए बढिया खबर आ रही है क्योंकि बैंक ने 2 करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। इस बढ़त के बाद अब बैंक की ब्याज दरें 2.80-5.35 फीसदी तक हो गई हैं। जानकारी के लिए बता दें बैंक अभी भी 1 लाख रुपये तक के बचत खाते पर 2.75 फीसदीं ब्याज देगा। वही 1 लाख रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये से कम की रकम पर 2.75 फीसदीं ब्याज दर रहेंगी। लेकिन 100 – 200 करोड़ रुपये की जमाराशियों पर बैंक ने 2.90 फीसदीं की ब्याज दर देने का फैसला लिया है।
बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैंक 100 – 200 करोड़ रुपये की जमाराशियों पर बैंक ने 2.90 फीसदीं की ब्याज, 200 करोड़ व उससे अधिक लेकिन 500 करोड़ से कम की एफडी पर 3.05 प्रतिशत ब्याज , 500 करोड़ और उससे अधिक के बचत खाते की राशि पर 3.25 फीसदीं ब्याज , जो अब 3.35 प्रतिशत कर दिया गया है देगा। 
बताते चले बैंक की नई ब्याज दरें केवल 1,000 करोड़ से कम पर लागू होंगी । इसके अलावा 1,000 करोड़ रुपये और उससे अधिक पर ब्याज दर 3.30 प्रतिशत थी, लेकिन इसे 5 आधार अंकों की वृद्धि के साथ बढ़ाकर 3.35 प्रतिशत कर दिया गया है।
Exit mobile version