बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआरएलएलआर को 15 बीपीएस घटाकर 6.85 प्रतिशत किया

बिज़नेसबैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआरएलएलआर को 15 बीपीएस घटाकर 6.85 प्रतिशत किया

Date:


बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआरएलएलआर को 15 बीपीएस घटाकर 6.85 प्रतिशत किया

बरेली : देश में सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 नवंबर, 2020 से बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (बीआरएलएलआर) में कटौती करते हुए इसे 7 प्रतिशत से 6.85 करने की घोषणा की है। बैंक के सभी खुदरा ऋण बीआरएलएलआर से जुड़े हैं (बाहरी बेंचमार्क-रेपो लिंक्ड रेट), इसलिए ग्राहक होम लोन, मॉर्गेज लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और अन्य सभी रिटेल लोन प्रोडक्ट्स का लाभ उठा सकते हैं।

त्योहारी सीजन से पहले, बैंक ने होम लोन और कार लोन पर ब्याज दरों में रियायत की घोषणा की थी। अब बीआरएलएलआर में इस संशोधन के साथ, होम लोन की दरें 6.85 प्रतिशत से शुरू होती हैं और कार ऋण की दर 7.10 प्रतिशत से शुरू होंगी। मॉर्गेज लोन की दर 8.05 फीसदी से शुरू होंगी, जबकि शिक्षा ऋण की दरें 6.85 प्रतिशत से शुरू होंगी।

बीआरएलएलआर में कटौती के बारे में जानकारी देते हुए बैंक के जीएम (मॉर्गेजेस एंड अदर रिटेल एसेट्स) श्री हर्षदकुमार टी. सोलंकी ने कहा, ‘बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में इस कटौती के बाद होम लोन, मॉर्गेज लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और अन्य सभी रिटेल लोन प्रोडक्ट्स और आकर्षक हो गए हैं, और इस त्योहारी सीजन में ग्राहक इस ऑफर का फायदा हासिल कर सकते हैं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...