Site icon Buziness Bytes Hindi

Bank Holidays: कल से लगातार 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा ले अपने सारे काम


Bank Holidays: कल से लगातार 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा ले अपने सारे काम

नई दिल्ली। कल से नया वित्तीय वर्ष अप्रैल 2022 शुरू हो जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में बैंक से संबंधित वित्तीय कामों के लिए व्यापारियों और आम लोगों को बैंक में जाना होगा। लेकिन बता दें कि इन वित्तीय वर्ष के शुरूआती दिनों की शुरूआत बैंकों की छुट्टियों से हो रही है। अप्रैल महीने के पहले दिन से ही लगातार 5 दिन तक देश के अलग-अलग महानगरों में बैंक बंद रहेंगे। अगर इन पांच दिनों में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो उससे पहले ये सूची जरूर देख लें कि किस दिन किस तारीख को बैंकों में अवकाश रहेगा।

Read also: सुप्रीम कोर्ट में 4 अप्रैल से शुरू होगी फिजिकल सुनवाई

1 अप्रैल – बैंकों में सालाना क्लोजिंग के कारण सभी राज्यों में बंदी।
2 अप्रैल – गुड़ी पाड़वा के अलावा हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के पहले दिन की शुरूआत
3 अप्रैल – रविवार
4 अप्रैल – सरिहुल के चलते रांची में बंद रहेंगे बैंक
5 अप्रैल – हैदराबाद में बाबू जगजीवन राम की जयंती पर बैंक बंद।

Exit mobile version