Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Kisan Nidhi: इन 3 शर्तों को किया नजरअंदाज तो अटक सकता है पैसा

jl2505

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आने वाली किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं। हर किसी को जरूरी हो गया है कि वो लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। बेनेफिशयरी सूची में नाम होने के बावजूद भी बनाया काम बिगड़ सकता है। इससे किश्त का रुपया अटक सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत PM Kisan Samman Nidhi का पैसा पाने के लिए सभी terms पूरा करना जरूरी है।

28 जुलाई तक करोड़ों किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त का रुपया आने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए राजस्थान के नागौर जिले में आयोजित कार्यक्रम में किस्त के तहत पैसे ट्रांसफर करेंगे। अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ पाते हैं तो आज ये खबर आपके लिए जरूरी होगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बेनेफिशयरी सूची में नाम आने के बाद कुछ बातों का ध्यान न रखा तो भारी पड़ेगी। किश्त का पैसा मिलने में परेशानी होगी। अगर ये तीन शर्तें पूरी नहीं हुई तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रुपया रूक सकता है।

आधार कार्ड से बैंक खाता जुड़ा होना जरूरी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त का पैसा लेने के लिए आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक होना जरूरी है। अगर नाम बेनेफिशयरी सूची में आया है। लेकिन आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक नहीं है तो रुपया मिलने में परेशानी आ सकती है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से बैंक अकाउंट का जुड़ा होना भी जरूरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त के तहत 2000 रुपए के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से बैंक खाता जुड़ा होना भी जरूरी शर्त है। अगर बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से नहीं जुड़ा हुआ है तो किश्त का पैसा मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ई-केवाईसी जरूरी शर्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किश्त का रुपया पाने के लिए किसानों की ई-केवाईसी जरूरी शर्त है। अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर ये काम करवा सकते हैं। किसान OTP के जरिए ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। किसान घर बैठे मोबाइल फोन में ऐप की सहायता से ई-केवाईसी किया जा सकता है।

Exit mobile version