आईपीएल छोड़ वापस लौटना चाहते हैं बांग्लादेशी प्लेयर्स

स्पोर्ट्सआईपीएल छोड़ वापस लौटना चाहते हैं बांग्लादेशी प्लेयर्स

Date:


आईपीएल छोड़ वापस लौटना चाहते हैं बांग्लादेशी प्लेयर्स

नई दिल्ली। भारत में जारी महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप आईपीएल के 14वें सीजन के बायोबबल तक भी पहुंच गया है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी (वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर) और सीएसके के खेमे के दो सदस्य (लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का ड्राइवर) कोरोना वायरस के संक्रमण में पॉजिटिव पाये गये हैं। इसको लेकर गवर्निंग काउंसिल ने केकेआर की टीम को 6 मई तक के लिये सख्त क्वारंटीन में आइसोलेट कर दिया है, हालांकि सीएसके को लेकर बोर्ड ने दावा किया है कि वो गलत रिपोर्ट का शिकार हुए हैं, वहीं पर सीएसके की टीम ने 3 बार कोरोना टेस्ट किया है जिसमें उसके सीईओ के विश्वनाथन एक पॉजिटिव दो नेगेटिव तो बाकी के दो सदस्य दो पॉजिटिव एक नेगेटिव आये हैं।

सीएसके की टीम ने इसे देखते हुए सोमवार को होने वाली प्रैक्टिस भी कैंसिल कर दी और आइसोलेशन में रही। वहीं पर बोर्ड ने आईपीएल को उसके शेड्यूल के तहत जारी रखने का फैसला किया है, जिसके अनुसार मंगलवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच खेला जायेगा। इस बीच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से परेशान करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे इन टीमों को झटका लग सकता है।

विदेशी खिलाड़ियों की कमी से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल को बीच में छोड़कर वापस लौट सकते हैं तो वहीं पर कोलकाता के लिये शाकिब अल हसन भी लीग को बीच में छोड़ वापस अपने देश जा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related