Bangladesh ने बैज़बाल थ्योरी की उड़ाई धज्जियाँ

फीचर्डBangladesh ने बैज़बाल थ्योरी की उड़ाई धज्जियाँ

Date:

बांग्लादेश की टीम ICC रैंकिंग्स में भले ही फिसड्डी हो लेकिन अपने घर में उसने बड़ी बड़ी टीमों को धुल चटाई है. न्यूज़ीलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया के बाद इस बार तो उसने विश्व चैंपियन इंग्लैंड का सूपड़ा ही साफ़ कर दिया। बांग्लादेश ने टी 20 श्रंखला पर 3-0 से कब्ज़ा किया। विश्व चैंपियन इंग्लैंड के लिए इसे एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है और साथ उसकी बैजबाल थ्योरी पर भी सवाल खड़ा हुआ है. बांग्लादेशी गेंदबाज़ों ने तीनों ही मैचों में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने की कोई छूट नहीं दी. बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज की इस बात में काफी दम है कि बड़ी टीमों के खिलाफ खोने को कुछ नहीं जबकि पाने को बहुत कुछ है.

बेबस नज़र आये इंग्लैंड के बल्लेबाज़

अगर हम तीनों मैचों में इंग्लैंड के स्कोर को देखते हैं तो उसने पहले मैच में 156 रन बनाये, वहीँ दुसरे मैच में 117 रनों पर ही ढेर हो गए और तीसरे मैच में भी सिर्फ 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 142 रनों तक ही पहुँच पाए. इन तीनों स्कोर्स से साफ़ पता चलता है कि बांग्लादेश के खिलाफ कोच ब्रेंडन मॅक्कुलम की आक्रामक नीति काम नहीं, दुसरे शब्दों में कहें तो पहली बार उनकी बेज़बाल थ्योरी को किसी टीम ने चैलेन्ज दिया है. इंग्लैंड ने जब से अपने खेलने का ढंग बदला है यह उसकी सबसे शर्मनाक हार है. इंग्लैंड ICC रैंकिंग में दुसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश 9वे नंबर पर, ऐसे में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ़ होना यह दर्शाता है कि उनकी थ्योरी में झोल है जो बांग्लादेश के दौरे पर साफ़ नज़र आयी.

विशेषज्ञ गेंदबाज़ों का अपना महत्त्व

टीम के कप्तान शाकिब का मानना है कि टीम में विशेषज्ञ गेंदबाज़ खिलाने का फायदा मिला, पहले टीम में आठ बल्लेबाज़ खेलते थे और तीन विशेषज्ञ गेंदबाज़, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर किया गया और विशेषज्ञ गेंदबाज़ बढ़ाये गए जिसका फायदा इस श्रंखला में टीम को मिला। साकिब का कहना था कि मैच जिताने में गेंदबाज़ ही ज़्यादा महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं लेकिन टी 20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ी को ही प्राथमिकता मिलती है और एक दो काम चलाऊ गेंदबाज़ों से काम निकाला जाता है जबकि गेंदबाज़ी एक स्पेशल काम है. जो एक विशेषज्ञ गेंदबाज़ कर सकता है वो कामचलाऊ गेंदबाज़ नहीं करता। हमने इसे समझा और अप्लाई किया और नतीजा भी हमको मिला।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...