Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान जैसी हार बांग्लादेश को भी मिली, साउथ अफ्रीका सुपर 8 में

south

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में कल फिर भारत पाक्सितान मैच की पुनरावृति हुई, फर्क सिर्फ इतना रहा कि इस मैच में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश था जो 4 रनों से मैच हार गया. दक्षिण अफ्रीका के 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी.

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैचों की तरह इस मैच की पहली पारी में भी न्यूयॉर्क का विकेट बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना बना रहा.

दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ शुरुआत में टिक नहीं पाए और बांग्लादेश की अच्छी गेंदबाज़ी के सामने बेबस नज़र आए जहां उनके 4 विकेट 23 रन पर गिर गए.

ऐसे में इस मुश्किल विकेट पर डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने 79 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. क्लासेन 46 और मिलर 29 रन बनाकर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से रसघन हसन ने 3, तासीन अहमद ने 2 और रुश्द हुसैन ने 1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम में महमुदुल्लाह और तोहीद हरिदॉय ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी दिखाई और मैच को अपनी तरफ मोड़ लिया.

पारी के 17वें ओवर तक बांग्लादेशी टीम भारी पड़ रही थी, आखिरी तीन ओवर में उन्हें जीत के लिए 20 रन चाहिए थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए मैच का पासा पलट दिया.

बांग्लादेशी टीम अगले तीन ओवर में 15 और निर्धारित 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी. प्रोटियाज टीम की ओर से केशव महाराज को तीन जबकि कगिसो रबाडा और एनरिक नर्किया को दो-दो विकेट मिले.

मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के सुपर 8 चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

Exit mobile version