कंगना रनौत के खिलाफ बांद्रा कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

बॉलीवुडकंगना रनौत के खिलाफ बांद्रा कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए...

Date:


कंगना रनौत के खिलाफ बांद्रा कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

मुंबई: अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहनेवाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नज़ार आ रही हैं। कंगना के खिलाफ एक मामले में दायर मुंबई के बांद्रा कोर्ट में याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कास्टिंग डायरेक्टर की याचिका
मामले में याचिकाकर्ता, बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुन्नवरअली उर्फ़ साहिल अशरफ सैयद ने याचिका में कहा था कि कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म से लेकर टीवी तक, हर जगह वह बॉलीवुड के खिलाफ बोल रही हैं और कई गंभीर आरोप लगा रहीं हैं। कंगना लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का अड्डा बता रही हैं और बदनाम कर रहीं हैं।

सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया था कि कंगना रनौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। उनका कहना है कि कंगना दोनों समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देती हैं। ऐसे में कंगना पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप है जिसके चलते बांद्रा कोर्ट में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...