Banda Jail Deputy Jailer Suspended: डिप्टी जेलर को कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी से नजदीकी पड़ी भारी,शासन ने किया निलंबित

उत्तर प्रदेशBanda Jail Deputy Jailer Suspended: डिप्टी जेलर को कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी...

Date:

बांदा। बांदा जिले में स्थित मंडल कारागार में पूर्वांचल का कुख्यात माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बंद है। मुख्तार की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। गत सोमवार रात अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पाया कि माफिया मुख्तार अंसारी के साथ डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह की संलिप्तता देखी गई है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर ने न तो अधिकारियों का सहयोग किया और ना किसी सवाल का जवाब दिया। जिसकी रिपोर्ट डीएम ने महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ को भेज दी। रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए डिप्टी जेलर को निलंबित कर लखनऊ कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध किया है। 

मंडल कारागार में बंद कुख्यात मुख्तार अंसारी के परिजन उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते रहे हैं। सुरक्षा को लेकर मुख्तार के वकील द्वारा मुकदमों में पेशी के लिए न भेजने की पैरवी की गई थी। हालांकि मुख्तार की जेल में भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। जिसकी सीसीटीवी कैमरे से राजधानी लखनऊ से भी मॉनिटरिंग हो रही है। समय-समय पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन गत सोमवार रात 10 बजे जेल पहुंचे। जेल में बंद मुख्तार की बैरिक समेत अन्य संदिग्ध बंदियों की तलाशी हुई। आने-जाने वालों की इंट्री रजिस्टर में देखी। जैमर के अलावा सीसी कैमरों के बारे में जानकारी ली गई। इसी के साथ मुख्तार की सुरक्षा में जो सुरक्षाकर्मी तैनात हैं उनसे भी पूछताछ हुई। 

Read also: Corona Crisis: कोरोना की चौथी लहर और मंकीपाक्स को लेकर सीएम योगी ने दिए टीम 9 को निर्देश

निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह द्वारा जिलाधिकारी और एसपी का सहयोग किया। लेकिन जो कमियां मिली उन पर पर्दा डालने की कोशिश करते दिखाई दिए। जेल का माहौल और सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ के बाद अधिकारियों को डिप्टी जेलर और मुख्तार अंसारी के बीच संलिप्तता मिली। जिसके बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मामले की रिपोर्ट महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ को लिखकर भेज दी। उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेंद्र कुमार ने डिप्टी जेलर धीरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर बांदा जेल से हटा दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related