लाइफस्टाइल डेस्क। Banarasi Tamatar Ki Chaat Recipe – बनारस एक ऐसी जगहे है जो अपने खान-पान के लिए भी जानी जाती है। यहां के व्यंजन इतने स्वादिष्ट होते हैं कि लोग स्वाद नहीं भूलते। खासकर टमाटर की चाट, यहां की ये स्पेशल चाट है। आप इसे घर पर भी बनारसी स्टाइल में बना सकते है।
टमाटर चाट समाग्री
कटे हुए टमाटर 400 ग्राम, उबले हुए आलू 3, बारीक कटी हुई 1 अदरक, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, इमली का पेस्ट 2 चम्मच, नमकीन सेव 2 -3 चम्मच, गर्म मसाला 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई 2 प्याज, हरा धनिया 2 चम्मच, भुना जीरा पाउडर 1 चम्मच, काला नमक 1 चम्मच, तेल आधा कप, और कटी हुई 1-2 हरी मिर्च।
टमाटर चाट रेसिपी (Banarasi Tamatar Ki Chaat Recipe)
पहले एक पैन में घी डालकर गर्म कर उसमे जीरा, कटी हुई अदरक, साबुत काजू और हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें। अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर दुबारा भून लें। साथ ही मसालों को चलाते रहें। अब टमाटर, काला नमक, नमक और गर्म मसाला इसमें मिला लें।
इसके बाद टमाटर को पकने दें और आधा कप पानी इसे गला लें और इसे 5 मिनट के लिए ढक दे। टमाटर को चम्मच से हल्का-हल्का मैश कर इसमें आलू, चाट मसाला, हरा धनिया और इमली का पेस्ट मिक्स कर लें।
आलू को टमाटर के साथ 2 मिनट ढक कर पका ले और 2 मिनट बाद गैस को बंद कर इसे बाउल में निकालें। स्वाद के लिए नींबू का रस डालकर सर्व करें।
(Image/Pixabay)

