बनारसी साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो

रसोई Bytesबनारसी साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो

Date:


बनारसी साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बनारसी साड़ी को कैरी करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से आप बनारसी साड़ी में काफी स्टाइलिश नजर आएंगी। 

बनारसी साड़ी को कैरी करते समय ब्लाउज के पैटर्न पर खास ध्यान देना चाहिए। आजकल बॉर्डरवाले एल्बो स्लीव, फुलस्लीव ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। आप बॉर्डरवाले एल्बो स्लीव, फुलस्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो
Image Source: Google

बनारसी साड़ी के साथ ट्रेंच कोट, क्रॉप टॉप, शर्ट ब्लाउज, कॉर्सेट, फुल स्लीव ब्लाउज और हॉल्टर नेक ब्लाउज भी काफी सूट करते हैं। आप खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लाउज और ज्वेलरी के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं।

अगर आप बनारसी साड़ी को शादी समारोह में पहन रही हैं तो सिर्फ इयररिंग्स और नेकलेस पहने। हैवी और महंगी ज्वेलरी न पहने। हैवी और महंगी ज्वेलरी पहनने से आपका लुक खराब हो सकता है।

सर्दियों के मौसम में शादी समारोह में बनारसी साड़ी पहनना सबसे अच्छा ऑप्शन है। ठंड से सुरक्षित रहने के लिए आप सर्दियों में बनारसी साड़ी को वेलवेट ब्लाउज के साथ टीमअप कर सकते हैं। इस स्टाइल में आप बेहद ही प्यारी और खूबसूरत नजर आएंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related