Site icon Buziness Bytes Hindi

BAN vs SA T20 WC Update: बांग्लादेश को कूटकर साउथ अफ्रीका ग्रुप1 में टॉप पर

BAN vs SA T20 WC Update:

विश्व कप के मैचों में बारिश से अक्सर परेशान रहने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आज बारिश के बावजूद बांग्लादेश को इतनी बुरी तरह कुचला जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की होगी। ऐसा लगा जैसे ज़िमबाब्वे के खिलाफ अंक बांटने का सारा गुस्सा साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश पर निकाल दिया हो. किसी भी टी 20 मैच में तीन अंको की जीत मिलना बड़ा मुश्किल काम है, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रनों से हराया। कभी कभी तो इतना स्कोर एक टीम का होता है. इस विशाल जीत के साथ ही साऊथ अफ्रीका तीन अंकों के साथ ग्रुप 2 में पहले स्थान पर है और उसका NRR +5.200 पहुँच गया है जो आगे उसके बहुत काम आ सकता।

मैच में आज भी वर्षा ने दो बार बाधा डाली, पहले तो मैच देर से शुरू हुआ और फिर बाद में भी कुछ देर तक बारिश ने साउथ अफ्रीका का दिल धड़काया। शुरुआत तो साऊथ अफ्रीका कि पिछले कई मैचों की तरह काफी ख़राब हुई, लेकिन कप्तान बाउमा के जल्दी होने का टीम को फायदा मिला और इसके बाद मैदान पर राइली रुसो नाम का तूफ़ान आया और बांग्लादेश को उड़ाकर ले गया. रूसो के साथ डिकॉक ने भी उस तूफ़ान की तेज़ी को और बढ़ाने में मदद की. दोनों के बीच 168 रनों की साझेदारी हुई. रूसो ने साउथ अफ्रीका के लिए टी 20 विश्व कप में पहले सेंचुरी बनाई, यह उनके लिए भी बहुत ऐतिहसिक पारी रही. रूसो का टी 20 आई में यह लगातार दुसरे मैच मैच बनाया गया शतक रहा, इससे पहले भारतीय दौरे पर इंदौर में भी उन्होंने सैकड़ा जड़ा था. रूसो के आज के शतक में आठ छक्के शामिल थे, वहीँ दूसरी तरफ डिकॉक ने भी 38 गेंदों पर धुंआधार 63 रनों की पारी खेली लेकिन इन दोनों के बाद दक्षिण अफ्रीका की गाडी पटरी से उतर गयी. साउथ अफ्रीका का स्कोर एक समय 230 के ऊपर जाते हुए दिख रहा था वह 205 रनों पर ही रुक गया, अंतिम चार ओवरों में साऊथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ सिर्फ 24 रन ही बना सके. अंत के ओवरों में कप्तान सकीबुल हसन ने अच्छी गेंदबाज़ी की और दो विकेट हासिल किये.

साउथ अफ्रीका के विशाल स्कोर का दबाव बांग्लादेश के बल्लेबाज़ झेल न सके और पूरी टीम 16.3 ओवरों में 101 रन बनाकर ढेर हो गयी. टीम के लिए सिर्फ लिटन दास ही कुछ टिक सके, लिटन ने 34 रनों की पारी खेली। अनरिख़ नॉर्खिये ने सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट हासिल किये वहीँ स्पिनर तबरेज़ शम्सी चार ओवरों में 20 राण खर्च कर तीन विकेट चटकाए।

Exit mobile version