Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रतिबंध में खुली फैक्ट्री पर छापा, मुकदमे के आदेश


प्रतिबंध में खुली फैक्ट्री पर छापा,  मुकदमे के आदेश

अधिकारियों ने हल्दी, मिर्च और मसाले का खाद्य विभाग ने भरे नमूने

हापुड़। रविवार को प्रतिबंध के बावजूद भी फ्रीगंज रोड स्थित मसाले की फैक्ट्री खुली थी। इसकी सूचना एसडीएम सदर को मिली। सूचना पर एसडीएम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम का साथ पहुंचे। यहां से उन्होंने कार्रवाई करते हुए मसालों के तीन नमूने लेकर जांच को भेजे। साथ ही प्रतिबंध में फैक्ट्री खोलने पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को प्रतिबंध के आदेश दिए है। लेकिन हापुड़ में प्रतिबंध के बावजूद भी दुकानें और फैक्ट्री खोली जा रही है। रविवार को एसडीएम सदर सत्यप्रकाश को फ्री गंज रोड पर एक मसाला फैक्ट्री खुलने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीएम और डीओ ने नवीन ट्रैडर्स पर छापा मारा।

यहां फेक्टरी चालू थी, और मसाले बनाए जा रहे थे। टीम द्वारा छापामार कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए यहां से हल्दी, मिर्च और मसालों के एक एक नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। एसडीएम सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि फैक्ट्री खुलने की सूचना पर छापा मारा गया है। छापे के दौरान फैक्ट्री चालू थी। फैक्ट्री से तीन नमूने संग्रहित किए गए है। जिन्हे जांच को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध में फैक्ट्री खोलने पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए है।

Exit mobile version