Site icon Buziness Bytes Hindi

आसाम में गोमांस परोसने और खाने पर लगी पाबन्दी

serma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को एक विवादस्पद घोषणा की कि असम में रेस्तरां, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जायेगा, इस फैसले की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमंत बिस्वा सरमा मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस खाने पर मौजूदा कानून में संशोधन करके नए प्रावधानों को जोड़ने का फैसला लिया गया। सरमा ने एक पारटकर वार्ता में कहा कि सरकार ने राज्य के सभी होटल, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा राज्य में गोमांस पर पूरी तरह पाबन्दी की घोषणा पर AIUDF विधायक और पार्टी महासचिव डॉ रफ़ीकुल इस्लाम ने विरोध जताया है. AIUDF नेता ने कहा कि सरकार यह तय नहीं कर सकती कि लोग क्या खाएंगे या क्या पहनेंगे। डॉ रफ़ीकुल इस्लाम ने भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा कि वो गोवा में गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती, पूर्वोत्तर राज्यों में भी गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते तो फिर असम में क्यों लगा रहे हैं? उन्होंने कहा कि हम इस तरह फैसलों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते।

Exit mobile version