Site icon Buziness Bytes Hindi

बलवीर गिरि को बनाया श्री बाघंबरी गद्दी का मुखिया


बलवीर गिरि को बनाया श्री बाघंबरी गद्दी का मुखिया

प्रयागराज। प्रयागराज के बाघंबरी गद्दी मठ ने नये महंत के रूप में आज बलवीर पुरी ने जिम्मेदारी संभाल ली। आज देश भर से आये पंच परमेश्वर और महामंडलेश्वरों ने बलवीर पुरी को चादर ओढ़ाने के बाद तिलक कर आशीर्वाद दिया। परंपरा अनुसार अब उनके नाम के आगे गिरि जुड़ गया है और वह बलवीर गिरि के नाम से जाने जायेंगे। महंत बलवीर गिरि को बाघंबरी गद्दी मठ के साथ लेटे हनुमान मंदिर की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।

Read also: अब मैं हिम्मत हार गया हूं: महंत नरेंद्र गिरि

बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेन्द्र गिरि की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी का लेकर संशय की स्थिति रही। महंत जी ने अपनी वसीयत में बलवीर पुरी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। आज आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और सचिव रवींद्र पुरी की मौजूदगी में महंत बलवीर पुरी का चादर विधि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चादर विधि के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंत बलवीर गिरि ने कहा कि गुरु नरेन्द्र गिरि जी के पदचिन्हों पर चलकर मठ को आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता है। मठ में सभी को सम्मान देने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आशा जताई की देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी जल्द ही महंत नरेन्द्र गिरि जी की मौत का सच पता लगा लेगी।
वहीं निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी ने बयान जारी करते हुए सभी से महंत नरेन्द्र गिरि की मौत को ज्यादा तूल न देने का आग्रह किया।

Read also: मां गंगा की पूजा की, संतों का लिया आशीर्वाद

रवींद्र पुरी ने कहा कि अब तक की जांच में यही सामने आया है कि महंत जी ने आत्महत्या की है। अब बलवीर गिरि जी नये महाराज बन गये हैं तो सभी लोग उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने मठ को बलवीर गिरि को सौंपते हुए आशा जताई की वह मठ की गरिमा-वैभव का बनाये रखेंगे।

Exit mobile version