बॉल टैंपरिंग मामला : बैनक्रॉफ्ट के आरोपों से कई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का इंकार

स्पोर्ट्सबॉल टैंपरिंग मामला : बैनक्रॉफ्ट के आरोपों से कई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का...

Date:


बॉल टैंपरिंग मामला : बैनक्रॉफ्ट के आरोपों से कई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का इंकार

नई दिल्ली। 2018 के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। हालांकि इस मामले में अब शामिल रहे कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उस समय के गेंदबाजों को भी इस मामले की जानकारी थी। इस खुलासे से क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। गेंद से छेड़छाड़ मामले की भी फिर से जांच होने की संभावना है। लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने आगे आकर मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट की है।

कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने कुछ दिन पहले कहा था कि बॉल टेंपरिंग मामले में गेंदबाजों को भी गेंद से छेड़छाड़ करने का विचार आया था। ऐसे में शक की सुई गेंदबाजों की तरफ हो गई थी, लेकिन अब उस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन समझाने के लिए आगे आए हैं। चारों ने ऑस्ट्रेलियाई लोगों को दिए एक बयान में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि गेंद से छेड़छाड़ की जा रही है और उन्हें पता नहीं था कि सैंडपेपर को ग्राउंड पर लाया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related