बलरामपुर। बलरामपुर सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली व बारातियों से भरी दो बोलेरो की भिड़ंत में एक मासूम बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।देर रात्रि करीब तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गांव लाल नगर से सोनपुर बारात जा रही थी। थाना क्षेत्र के गनवरिया ग्राम के निकट ट्रैक्टर ट्राली व बारातियों से भरी बोलेरो में हुई तेज भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं इस भीषण दुर्घटना में बोलेरो सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।
Read Also: यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर वाहनों का लंबा कतार लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया। उसके बाद मार्ग बहाल हुआ। इस दौरान पुलिस को जाम हटवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में जनपद के थाना हरैया के गांव परसपुर निवासी लक्ष्मण व फतेह नगरा शादाब अहमद, जैनुल आबदीन,अमवा निवासी अमृता व उनके पति बसंते तथा महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी वापी पुत्र शिव प्रसाद तथा घायलों में दुर्गा प्रसाद पुत्र रामराज, शिव प्रसाद पुत्र भगवान,उमेश पुत्र रक्षा राम,अंकित पुत्र कृपाराम शामिल है।
Read Also: UP में एक और दलित युवती के साथ गैंगरेप, मौत
घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक व प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों समेत रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल था। देखते ही देखते पल भर में शादी की सारी खुशियां गम में बदल गई। जहां डीजे की धुन पर लोग नाच गा रहे थे। वहां कुछ ही पलों में सब कुछ मातम में बदल गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना ने घटनास्थल का दौरा कर पूरे हालात का जायजा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया की बारातियों से भरी दो बोलोरो व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
