Site icon Buziness Bytes Hindi

Bajaj की नई पल्सर बाजार में


Bajaj की नई पल्सर बाजार में

बजाज ऑटो ने आज नई बाइक Bajaj Pulsar NS125 लांच किया है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 93,690 रुपये रखी गई है. बजाज पल्सर एनएस125 का पॉवर कम है, हालांकि फीचर्स के मामले में आगे है. युवाओं के लिए यह एंट्री लेवल री स्पोर्ट्स बाइक है और यह बाइक ऐसे लोगों के लिए भी बेहतर विकल्प है जो केटीएम 125 नहीं खरीद सकते हैं क्योंकि इसकी प्राइस अधिक है. पल्सर एनएस 125 केटीएम 125 से करीब 50 हजार रुपये सस्ती है.

बजाज की नई बाइक की तुलना अगर दो साल पहले 2019 में लांच हुई पल्सर 125 से करें तो NS125 की कीमत 20 हजार रुपये अधिक है. इसके अलावा 125ड्यूक के अलावा यह अपनी श्रेणी की पहली बाइक है जिसमें रीयर मोनोशॉक सस्पेंशन और पेरीमीटर फ्रेम दिया हुआ है. यह बाइक चार रंगों में उपलब्ध है- बीच ब्लू, फियरी ऑरेंज, बर्न्ट रेड और प्यूटर ग्रे. बाइक खरीदारों को एक कमी खल सकती है कि इतनी कीमत में कंपनी को इसमें एबीएस देना चाहिए था, कम से कम एक विकल्प के रूप में ही.

फीचर्स

Exit mobile version