Site icon Buziness Bytes Hindi

बजाज ने पेश किया चेतक का नया अवतार, अर्बन और प्रीमियम

Bajaj introduced new avatar of Chetak, urban and premium

देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी बजाज अपने सबसे पुराने ब्रांड चेतक को एक नए अवतार में लेकर आयी है. बजाज ने स्कूटर चेतक को इलेक्ट्रिक फॉर्म में बाजार में पेश किया है, इसके के दो नए वेरिएंट अर्बन और प्रीमियम कल उसने लॉन्च किए हैं। चेतक अर्बन की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। वहीं चेतक प्रीमियम की कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है। बजाज के ये दो स्कूटर ई-स्कूटर मार्किट में पहले से अपने पैर जमाये ओला और दूसरी कंपनियों के लिए एक बड़ा चैलेंज बनेंगे, क्योंकि इन दोनों ई स्कूटरों के पीछे बजाज जैसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांड का नाम भी जुड़ा है और इसकी कम कीमत सबसे बड़ा आकर्षण है.

स्कूटर की बात करें तो चेतक अर्बन ग्रे, साइबर व्हाइट, ब्रुकलिन ब्लैक और इंडिगो मेटैलिक ब्लू रंगों में उपलब्ध है वहीँ चेतक प्रीमियम हेज़लनट, इंडिगो मेटैलिक ब्लू और ब्रुकलिन ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। बजाज चेतक के इन दोनों स्कूटरों में कई अपडेट दिए गए हैं जिसमें टेक्नोलॉजी और बैटरी पैक को लेकर किए गए बदलाव शामिल हैं। इनमें टीएफटी डिस्प्ले, टीबीटी नेविगेशन सपोर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल मैनेजमेंट की सुविधा है, हिल होल्ड कंट्रोल और रिवर्स मोड भी दिया गया है।

इसमें सेल्फ-कैंसिलिंग ब्लिंकर, लेफ्ट और राइट कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक हैंडल और स्टीयरिंग लॉक, सीट स्विच समेत कई दूसरे फीचर्स भी दिए गए हैं। ी स्कूटर बाजार में मौजूदा स्कूटरों के विपरीत चेतक स्कूटरों की बॉडी मेटल की जो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में मौजूद दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग बनाता है। चेतक के दोनों वैरिएंट्स में बैटरी पैक को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। नए चेतक में 2.9 kWh की जगह 3.2 kWh का बैटरी पैक है. कंपनी ने दावा किया है कि नए बैटरी पैक के चलते यह स्कूटर 73 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ 127 किलोमीटर की रेंज देगा। बाज़ार के जानकारों के मुताबिक मार्केट चेतक अर्बन और प्रीमियम का सीधा मुकाबला Ather 450 और Ola S1 से होगा।

Exit mobile version