Site icon Buziness Bytes Hindi

Bajaj Finserv अपने मौजूदा ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक के प्री-अप्रूव्ड Personal loan का ऑफ़र दे रहा है


Bajaj Finserv अपने मौजूदा ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक के प्री-अप्रूव्ड Personal loan का ऑफ़र दे रहा है

28 मार्च, 2022

बजाज फाइनैंस लिमिटेड, Bajaj Finserv की एक शाखा है जो आम लोगों को फाइनैंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराती है। अब यह कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफ़र दे रही है, ताकि उन्हें अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए तुरंत फाइनैंसिंग की सुविधा मिल सके। हमारे जो मौजूदा ग्राहक अपनी जमा-पूंजी को खर्च किए बिना तुरंत और आसानी से फाइनैंसिंग की सुविधा पाना चाहते हैं, उनके लिए प्री-अप्रूव्ड लोन सबसे बेहतर है। इस तरह के लोन से बीमारियों के इलाज पर होने वाले खर्च को पूरा करने, घर की मरम्मत कराने, विदेशों में पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस भरने और बहुत से अन्य खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है।

आइए हम बजाज फिनसर्व के प्री-अप्रूव्ड Personal loan ऑफ़र के फायदों पर एक नज़र डालें।

लोन के रूप में 10 लाख रुपये तक की रक़म पाएँ

बजाज फिनसर्व के मौजूदा ग्राहक, लोन के रूप में 20,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की रक़म प्राप्त कर सकते हैं।

अपने बैंक खाते में लोन की रक़म तुरंत प्राप्त करें*

ग्राहक को सिर्फ 4 घंटे के भीतर अपने बैंक खाते में लोन की रक़म मिल जाती है।

बेहतर सेवाएँ

हमारे मौजूदा ग्राहक सुविधाजनक नियमों व शर्तों के लिए बातचीत कर सकते हैं, जैसे कि बड़ी रक़म की मंजूरी प्राप्त करना, समय-सीमा को बढ़ाना, लंबी-चौड़ी प्रक्रिया के बिना लोन प्राप्त करना, और इसी तरह की बहुत सी सुविधाएं।

ढेर सारे दस्तावेज़ जमा करने की परेशानी से छुटकारा

बजाज फिनसर्व के मौजूदा ग्राहकों को आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए केवल कुछ दस्तावेज़ों की जरूरत होती है, क्योंकि वे पहले से ही हमारी कंपनी से जुड़े होते हैं। इसी वजह से उन्हें बेहद कम समय में लोन की रक़म पाने में मदद मिलती है। कई बार तो ग्राहक से किसी दस्तावेज़ की जरूरत ही नहीं होती है और उनके आवेदन के आधार पर कंपनी की ओर से 100% ऑनलाइन प्रक्रिया की पेशकश की जाती है।

किफायती ब्याज़ दर

लोन देने वाली कंपनी को पहले से ही मालूम होता है कि, जिन ग्राहकों को इस तरह का ऑफ़र दिया जा रहा है वे लोन पाने के योग्य हैं या नहीं, और सामान्य तौर पर ग्राहकों को पर्सनल लोन पर ज्यादा किफायती ब्याज़ दर का प्रस्ताव दिया जाता है। इसकी वजह से, लोन लेने वाले ग्राहक की जेब पर कोई बोझ नहीं पड़ता है, और वह बड़े आराम से अपना लोन चुका सकता है।

सुविधाजनक समय-सीमा

ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार लोन चुकाने के लिए 24 से 60 महीने के बीच कोई भी समय-सीमा चुन सकते हैं।

किसी भी तरह के शुल्क को आपसे छिपाया नहीं जाता

प्री-अप्रूव्ड लोन के साथ कोई छिपी हुई लागत जुड़ी नहीं होती है। बजाज फिनसर्व ईमानदारी के साथ आपको लोन की सभी प्रक्रियाओं, नियमों व शर्तों की पूरी जानकारी देता है।

इन सभी चरणों को तुरंत और आराम से पूरा किया जा सकता है, जिसके बाद ग्राहक आसानी से ऑनलाइन लोन प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, ग्राहक हमारे कस्टमर पोर्टल या बजाज फिनसर्व ऐप के माध्यम से भी अपना प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफ़र देख सकते हैं। अब ग्राहक के पास इससे जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है, इसलिए हमारे मौजूदा ग्राहक बड़ी आसानी से प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और 10 लाख रुपये तक की बड़ी रक़म की मंजूरी प्राप्त कर सकते हैं। (बजाज फिनसर्व प्री-अप्रूव्ड लोन ग्राहकों को उसी दिन अपने खाते में लोन की रक़म पाने की सुविधा देता है। इस मामले में पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर भी आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। तो बिना किसी देरी के अभी शुरुआत करें, और अपना प्री-अप्रूव्ड ऑफ़र देखने तथा जल्द-से-जल्द लोन की रक़म पाने के लिए कुछ बुनियादी जानकारी दर्ज करें।

* नियम व शर्तें लागू

The post Bajaj Finserv अपने मौजूदा ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक के प्री-अप्रूव्ड Personal loan का ऑफ़र दे रहा है appeared first on बिज़नेस बाईट्स.

Exit mobile version