Gold Loan की मांग लगातार बढ़ने के मुख्य 4 कारण

बिज़नेसGold Loan की मांग लगातार बढ़ने के मुख्य 4 कारण

Date:

आसान फाईनान्सिंग तक अपनी पहुँच बढ़ाने के लिए, बजाज फिनसर्व जैसे ऋणदाता रु.2 करोड़ तक के गोल्ड लोन की पेशकश कर रहे हैं जिसकी ब्याज दर 9.50% प्रति वर्ष से शुरू है।

भारत में बरसों से निवेश के लिए सोने को एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता रहा है। इसमें आश्चर्य की बात नहीं है कि देश दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। पिछले दो सालों में यह निवेश कई परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। इतना कि एनबीएफसी ने गोल्ड लोन एयूएम में 20.8% की वृद्धि देखी और बैंकों ने गोल्ड लोन के लिए 82% की वृद्धि देखी। गोल्ड लोन की बढ़ती मांग को कई कारकों के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है जैसे कि फंड्स की आसान उपलब्धता, रिलैक्सेशन शर्तें और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें।

यहां उन कारकों पर गहराई से नज़र डाली गई है, जिनकी वजह से गोल्ड लोन की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

तेजी से डिजिटलीकरण, जिससे मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा ऋण देने को आसान बना दिया और उपयोगकर्ता के अनुकूल बना दिया

महामारी की वजह से जब देश भर में लॉकडाउन लगा दिया गया तो ऋण क्षेत्रों के साथ लगभग हर क्षेत्र में नई-नई तकनीको का उपयोग होने लगा। ऋणदाताओं ने इन तकनीको को अपग्रेड करके इनका बहुत ज्यादा लाभ उठाया और ऐसे डिजिटल रास्ते पेश किए जिससे ग्राहक अपने घर पर रह कर ही आराम से अपनी सेवाओं तक पहुँच सकते हैं और उपयोग कर सकते हैं। आज, आप किसी भी ऋणदाता से गोल्ड लोन के साथ साथ किसी भी लाइन ऑफ क्रेडिट का फायदा उठा सकते हैं। आपको बस वेबसाइट पर जाना है, आवेदन पत्र भरना है, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स इकट्ठे करने हैं और फॉर्म जमा करना है। यह प्रक्रिया आपके समय को भी बचाती है जिससे शाखा में जाने और कागजी कार्रवाई के ढेर को आप बिना समय बर्बाद किये जल्दी ही जमा कर सकते है जिससे गोल्ड लोन प्राप्त करने की अपील बढ़ जाती है।

आसान गोल्ड लोन पात्रता और कम से कम पेपरवर्क आपको जल्दी फंड्स लेने में आपकी सहायता करता है

आसानी से उधार देने की सुविधा के लिए, उधारदाताओं के पास सरल गोल्ड लोन पात्रता का तरीका है, जोकि जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को उधार उपलब्ध कराता है। मूल गोल्ड लोन पात्रता मानदंड उधारकर्ता की आयु, आम तौर पर 21 से 70 वर्ष के बीच, और रोज़गार/आय की स्थिति के चारों और घूमता है। इसके अलावा, आसान पात्रता के साथ, ऋणदाता न्यूनतम दस्तावेज के साथ गोल्ड लोन प्रदान करते हैं और शाखा में अपनी संपत्ति सौंपते समय आप पेपरवर्क जमा कर सकते हैं।

हाई-वैल्यू गोल्ड लोन को अधिक रिलैक्स बनाने वाले एलटीवी नियमों में ढील कर दी गयी है

जब महामारी दुनिया में फैली तो दुनिया भर के बहुत सारे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पडा, जिससे गुज़ारा करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया। उस समय, सुरक्षित ऋण 75% के एलटीवी पर उपलब्ध थे। एलटीवी ऋण-से-मूल्य अनुपात है जहां आपकी ऋण राशि आपकी संपत्ति के मूल्य के एक निश्चित प्रतिशत से प्राप्त होती है। इसका मतलब यह है कि यदि आप रु.75,000 तक गिरवी रखते है तो आपको रु.1,00,000 तक का ऋण मिल सकता है। हालाँकि, महामारी के बीच आरबीआई ने एलटीवी के नियमों को 90% तक कम कर दिया, जिससे लोग उच्च प्रतिबंधों के लिए अपनी संपत्ति का लाभ उठा सकें।

आकर्षक ब्याज दरें और पुनर्भुगतान करने के आसान विकल्प

चाहे आपको गोल्ड लोन मिले या कोई अन्य क्रेडिट, उधारदाता ऐसी ब्याज दर लगाते हैं जोकि उधार लेने की लागत पर प्रभाव डालती है। गोल्ड लोन के लिए, ब्याज दर आम तौर पर बहुत कम होती है क्योंकि यह एक सुरक्षित साधन है। यहां, उधारदाताओं के जोखिम को गिरवी रखे गए संपार्श्विक के मूल्य से ऑफसेट किया जाता है। यह उधारकर्ताओं को ज़रूरत पड़ने पर बहुत सस्ती कीमत पर धन का लाभ उठाने की अनुमति देता है।

आकर्षक गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट के अलावा, ऋणदाता इसे उधारकर्ता के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कई पुनर्भुगतान विकल्प भी प्रदान करते हैं। इन विकल्पों में मानक EMI मार्ग, नियमित अंतराल पर केवल ब्याज भुगतान और अंत में मूलधन का भुगतान, और ऋण अवधि के अंत में ब्याज राशि का अग्रिम भुगतान और मूलधन का भुगतान शामिल है। पुनर्भुगतान की ये शर्तें और विकल्प गोल्ड लोन को उधारकर्ताओं के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

उपर दिए गए कारकों और फिनटेक-सक्षम उधार की अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए, भविष्य में गोल्ड लोन की मांग में वृद्धि होना आम बात है। बड़ी संख्या में ऋणदाता गोल्ड लोन के माध्यम से वित्त की पेशकश करते हैं जिसमें यह बात महत्वपूर्ण है कि आप सही विकल्प चुनें। यह सुनिश्चित करेगा कि आपकी संपत्ति सुरक्षित है और आपको इसका सबसे अच्छा लाभ मिलेगा। सबसे अच्छे स्तर के सुरक्षा प्रोटोकॉल और कॉम्प्लिमेंटरी गोल्ड इंश्योरेंस के साथ, बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन आपके द्वारा चुने गए सबसे सुरक्षित और कुशल विकल्पों में से एक है।

आप रु.2 करोड़ तक बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन और कई आसान पुनर्भुगतान विकल्प चुन सकते हैं।  इसके अलावा, बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट बहुत ही कम है, जिससे यह आपकी सभी ज़रूरतों को आसानी से पूरा करने के लिए एक पॉकेट-फ्रेंडली समाधान बनाती है। इतना ही नहीं, आप अपनी बकाया राशि का आधा भुगतान या पहले ही पुरा भुगतान शून्य शुल्क पर कर सकते हैं और आंशिक-रिलीज़ सुविधा का भी आनंद ले सकते हैं। अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए और पैसों की तंगी से बचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related