बजाज फाइनेंस एफडी में किस्तों में कर सकते हैं निवेश
फिक्स्ड डिपाॅजिट स्कीम पर 7.35 प्रतिशत तक मिलेगा ब्याज
न्यूज डेस्क। फिक्स्ड डिपाॅजिट में पैसे को सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं लेकिन जमा करने के लिये एकमुश्त पैसा नहीं है। जरूरत पड़ने पर एफडी से पैसा निकालने की सुविधा भी चाहते हैं। जमा राशि पर अधिकतम ब्याज भी चाहते हैं तो बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा पेश की गई फिक्स्ड डिपाॅजिट स्कीम आपकी हर इच्छा को पूर्ण करने में समर्थ है। यह फिक्स्ड डिपाॅजिट स्कीम न केवल आपको सुरक्षित निवेश की गारंटी देगी बल्कि आपको किस्तों में पैसा जमा कराने, अधिकतम ब्याज प्राप्त करने का अवसर भी देगी।
वित्तीय बाजार में निरंतर उतार-चढ़ाव के बीच लोग अपनी मेहनत का पैसे को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं। बाजार में अनेक फाइनेंशियल उत्पाद मौजूद हैं, लेकिन जोखिम के चलते लोग उनपर पूरी तरह से भरोसा नहीं करते हैं। ऐसे में आज भी फिक्स्ड डिपाॅजिट (एफडी) लोगों को निवेश करने के लिये सुरक्षित स्थान लगता है। मगर फिक्स्ड डिपोजिट में एकमुश्त पैसा जमा करने की बंदिश के चलते लोग उसमे निवेश नहीं कर पाते हैं।
लोगों की इन सब समस्याओं को देखते हुए बजाज फिनसर्व की प्रमुख और निवेश इकाई बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा फिक्स्ड डिपाॅजिट स्कीम पेश की गई है। बजाज फाइनेंस की एफडी को निवेश के लिए चुनते समय निवेशक ब्याज भुगतान प्राप्त करने के लिए अपनी पसंद अनुसार मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक अवधि का चुनाव कर सकता है। इतना ही नहीं कंपनी सिस्टेमैटिक डिपाॅजिट प्लान (एसडीपी) फीचर की भी पेशकश कर रही है।
इस फीचर के जरिये, निवेशक जिसके पास निवेश के लिए एकमुश्त रकम नहीं है, वह अपनी सैलरी से न्यूनतम 5000 रुपए प्रति माह के साथ निवेश की शुरुआत कर सकता है। निवेशकों को एफडी और एसडीपी पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी और जो लोग आॅनलाइन फक्स्डि डिपाॅजिट विकल्प को चुनते हैं उन्हें अतिरिक्त 0.10 प्रतिशत ब्याज दर का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 7.35 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।
एफडी में निवेश के साथ निवेशक सुनिश्चित रिटर्न और सुरक्षित निवेश का पूरा फायदा उठा सकते हैं। सिस्टेमैटिक डिपाॅजिट प्लान के जरिये बजाज फाइनेंस एफडी में निवेश का चयन करने के जरिये, निवेशक प्रतिस्पर्धी एफडी ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं।
इस प्लान के तहत किए गए प्रत्येक योगदान को एक नई एफडी माना जाएगा और इस पर जमा की जाने वाली तारीख के दिन वाला ब्याज दर लागू होगा। निवेशक अपने घर पर बैठे हुए ऑनलाइन एफडी प्लान में निवेश करना शुरू कर सकते हैं।
कंपनी की यह एफडी बिना किसी लाॅक-इन पीरियड के साथ आती है और यह निवेशकों को उनकी जरूरत के मुताबिक आंशिक निकासी की अनुमति भी देती है। लंबी अवधि को ध्यान में रखते हुए, निवेशक बजाज फाइनेंस ऑनलाइन एफडी में अपनी सैलरी का एक छोटा सा हिस्सा निवेश करने के साथ ही आज से बड़ी बचत करने की शुरुआत कर सकते हैं।