Site icon Buziness Bytes Hindi

बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने ग्राहकों को किया आगाह – लोन के लिए अनिवार्य बीमा पॉलिसी ऑफर करने वाले जालसाजों से रहें होशियार


बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने ग्राहकों को किया आगाह – लोन के लिए अनिवार्य बीमा पॉलिसी ऑफर करने वाले जालसाजों से रहें होशियार

मुंबई, 26 अगस्त, 2021 : बजाज फिनसर्व की लेंडिंग और निवेश इकाई, बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने ग्राहकों और जनसाधारण को आगाह किया है कि वे बीमा पॉलिसी खरीदने पर बदले में फर्जी लोन का प्रस्ताव करने वाले जालसाजों के प्रति सतर्क रहे.

जालसाज लोग आम जनता को निम्नलिखित तरीकों से ठग रहे हैं :

इनके काम करने का तरीका अधिकांशतः निम्नलिखित प्रकार का होता है :

बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से अपने ग्राहकों को जालसाजों के इस प्रकार के फंदे में नहीं फँसने के लिए सतर्क किया है. पोस्ट में लिखा है :

‘लोन लेने के लिए लाइफ इंश्योरेंस पालिसी खरीदना ज़रूरी है’. और ये झूठ है! हमेशा याद रखें कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड लोन लेने के लिए आपसे कोई दूसरा उत्पाद अनिवार्य रूप से खरीदने की अपेक्षा नहीं करता है. इस तरह के जाल में नहीं फँसें!

बजाज फाइनेंस लिमिटेड अपने ग्राहकों और जनसाधारण को आगाह करता है कि जिस किसी भी व्यक्ति को लोन की ज़रुरत हो तो उन्हें हमारे निकटतम शाखा से संपर्क करना चाहिए या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.bajajfinserv.in पर पता करना चाहिए. उन्हें कभी भी किसी अनाधिकारिक/अनजान बिचौलिए/अनजान जालसाजों के साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए. कंपनी इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं के विरुद्ध विभिन्न चैनलों के माध्यम से जागरूकता अभियान चला रही है और लोन प्राप्‍त करने तथा स्वीकृति प्रक्रिया पर स्पष्ट निर्देशों का उल्लेख किया है.

बजाज फाइनेंस ने इसके पहले लोगों को विभिन्न वित्तीय धोखाधड़ी के जोखिमों पर शिक्षित करने के लिए इस पहले अपने सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ‘#सावधान रहें सेफ रहें’ आरम्भ किया था. कंपनी ने वित्तीय जालसाजी की बढ़ती घटनाओं से सम्बंधित संदेश फैलाने के लिए यूट्यूब पर ना जी ना जी : ऑनलाइन फ्रॉड से बचें नामक एनिमेटेड इंफोमर्शियल विज्ञापन भी जारी किया था.

अपने ग्राहकों को संदेश देने के अलावा, बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने जनसाधारण/ग्राहकों के लिए सुरक्षा के कुछ सलाह भी साझा की हैं, ताकि वे सुरक्षित रह सकें. इन सलाह में से कुछ इस प्रकार हैं :

वेबसाइट पर चेतावनी संदेश (cautionary-notice-new.pdf (bajajfinserv.in) के अतिरिक्त बजाज फाइनेंस लिमिटेड सोशल मीडिया पेजेज पर कॉशनरी इनफार्मेशन प्रकाशित करके जनसाधारण को सतर्क करता रहता है ताकि उन्हें सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग अटैक्स, और क्लिकबेट फ्रॉड की कार्यप्रणाली को समझने में आसानी हो और ग्राहक सतर्क रहे तथा अपने धन की रक्षा कर सकें.

वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :  https://www.bajajfinserv.in/insights/fraud-awareness.

बजाज फाइनेंस लिमिटेड के विषय में :

बजाज फाइनेंस लिमिटेड बजाज फिनसर्व ग्रुप की लेंडिंग इकाई है और भारतीय बाज़ार में सबसे अधिक विविधीकृत एनबीएफसी में से एक है. यह पूरे देश में 50 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है. इस कंपनी का मुख्यालय पुणे में है और इसकी उत्‍पाद पेशकशों में कंज्‍यूमर ड्यूरेबल लोन, लाइफस्‍टाइल फाइनेंस, डिजिटल प्रोडक्‍ट फाइनेंस,पर्सनल लोन्‍स, लोन अगेन्‍स्‍ट प्रॉपर्टी, स्‍मॉल बिजनेस लोन,वॉलेट,को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स, टू-व्‍हीलर एवं थ्री-व्‍हीलर लोन,कॉमर्शियल लेंडिंग/एसएमई लोन, लोन अगेन्‍स्‍ट सिक्‍युरिटीज, एवं रूरल फाइनेंस जिसमें गोल्‍ड लोन एवं व्‍हीकल फाइनेंसिंग लोन एवं फिक्‍सड डिपॉजिट्स शामिल हैं. बजाज फाइनेंस लिमिटेड को दीर्घावधि ऋण के लिए एएए/स्टेबल, अल्पावधि ऋण के लिए ए1+, एफडी प्रोग्राम के लिए एफएएए/स्टेबल की उच्चतम क्रेडिट रेटिंग का गौरव प्राप्त है. इसे एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स फॉर ईसीबी द्वारा बीबी+/स्टेबल की दीर्घावधि निर्गमकर्ता क्रेडिट रेटिंग और बी की अल्पावधि रेटिंग भी प्रदान की गई है. 

अधिक जानकारी के लाइन वेबसाइट https://www.bajajfinserv.in देखें.

Exit mobile version