Site icon Buziness Bytes Hindi

बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया की सुविधा प्रदान की

Bajaj Allianz Life Insurance

पंजाब , 22 सितम्बर, पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि पॉलिसीधारकों के क्लेम अब बेहद आसान और तेज़ प्रक्रिया के तहत निपटाए जाएंगे।

प्रभावित परिवारों द्वारा इस कठिन समय में झेली जा रही गहन चुनौतियों को समझते हुए, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने दावों के निपटारे के लिए एक समर्पित डेस्क को स्थापित किया है, ताकि बाढ़ से प्रभावित अपने ग्राहकों की मृत्यु एवं विकलांगता संबंधी क्लेम की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा सके। अत्यधिक तत्परता के साथ इन पॉलिसी क्लेम के जल्द से जल्द निपटाने के लिए आसान और तेज़ प्रक्रिया लागू की गई है।

प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने न्यूनतम दस्तावेज़ों की सूची निर्धारित की है, जिन्हें नामांकित व्यक्ति, कानूनी उत्तराधिकारी या पॉलिसीधारक अपने दावों के निपटारे हेतु निम्नलिखित सुविधाजनक माध्यमों के ज़रिए जमा कर सकते हैं:

कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800-209-7272 पर कॉल करें

देशभर में स्थित 597 शाखाओं में से किसी भी नज़दीकी शाखा पर जाएँ

ईमेल करें: claims@bajajallianz.co.in

बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस अपने पॉलिसीधारकों की हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में साथ निभाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और पंजाब की बाढ़ से प्रभावित लोगों को निरंतर त्वरित सहयोग प्रदान की जाएगी।

Exit mobile version