Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार चुनाव में बाहुबली नेताओं का जलवा, मोकामा से अनंत सिंह और वीणा देवी आमने-सामने

bhiar election

न्यूज़ डेस्क – बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भी बाहुबली नेताओं और उनके परिवारों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है। कई बड़े बाहुबली या उनके परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला मोकामा सीट पर है, जहां जदयू ने अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है।

कौन कितना अमीर उम्मीदवार?

अनंत सिंह (जदयू, मोकामा)

बाहुबली अनंत सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास लगभग ₹37.88 करोड़ की संपत्ति है।

₹49.65 करोड़ की अचल संपत्ति

3 लग्जरी SUV

लाखों के सोने के गहने

गाय-भैंस के तबेले और बग्घी भी शामिल

वीणा देवी (राजद, मोकामा)

सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के पास पटना के डाकबंगला चौक में दो फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करीब ₹6.95 करोड़ है।

₹1.5 करोड़ से ज्यादा का सोना

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरजभान के पास भी कई एकड़ जमीन और आलीशान मकान हैं।

विशाल प्रशांत (तरारी सीट)

बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राज के पास ₹4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

विशाल के पास ₹2.20 करोड़ की अचल संपत्ति

ऐश्वर्या के पास लगभग 3 किलो सोना और हीरे

ओसामा शहाब (रघुनाथपुर सीट)

दिवंगत राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी पत्नी के पास ₹5 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

₹35 लाख की लक्जरी कार

₹1.45 करोड़ की अचल संपत्ति

शिवानी शुक्ला (लालगंज सीट)

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला के पास ₹21.28 लाख की चल संपत्ति है, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए ₹36.57 लाख का एजुकेशन लोन भी घोषित किया है।

चेतन आनंद (नवीनगर सीट)

बाहुबली आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद के पास ₹96.89 लाख की चल संपत्ति और ₹50 लाख की जमीन है।

उनकी पत्नी आयुषी सिंह के पास ₹67.60 लाख की संपत्ति है।

रंधीर सिंह (मांझी सीट)

बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर सिंह के पास ₹38.59 लाख की संपत्ति है।

उनकी पत्नी के पास ₹33.64 लाख की चल संपत्ति है।

उन पर ₹50 लाख का कर्ज भी है।

Exit mobile version