Site icon Buziness Bytes Hindi

बहराईच: खुद साढ़ू निकला हत्यारा, हुजूरपुर पुलिस ने दबोचा


बहराईच: खुद साढ़ू निकला हत्यारा, हुजूरपुर पुलिस ने दबोचा

बहराइच। दो दिन पूर्व हूजुरपुर थाना क्षेत्र के भग्गड़वा बाजार के पास घटे दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए हुजूरपुर पुलिस ने मृतक के साढ़ू को गिरफ्त मे ले लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त लोहे का राड, बाइक व रक्त रंजित शर्ट बरामद की।

प्राप्त सूचना के अनुसार विगत 6 फरवरी को करमुल्लापुर चैधरीगौढ़ा निवासी महादेव पाल (50) पुत्र बीरबल व बच्छराज पाल (45) पुत्र भगौती पाल निवासी का शव जब्दी नहर पुल के पास बरामद हुआ था। पुलिस कप्तान डा0 विपिन कुमार मिश्र ने निर्देश पर छानबीन करते हुए हुजूरपुर थाना प्रभारी आर0पी0यादव व रानीपुर थाना प्रभारी श्यामदेव चैधरी ने करमुल्लापुर के ही मृतक के साढ़ू ललित पुत्र बहलोले उर्फ बघौली को धर दबोचा और हत्या मे प्रयुक्त आला कत्ल, मोबाइल, बाइक व रक्त रंजित शर्ट बरामद की। हत्या के पीछे साढू को उसकी बीबी से अलग करने व दूसरी जगह शादी करने की बात प्रकाश मे आयी है।
पुलिस के अनुसार बच्छराज व महादेव दो दिन पूर्व भग्गड़वा बाजार में सब्जी दुकान का संचालन कर रहे ललित के पास आये थे और देर रात दुकान बन्द होने के बाद ललित ने दोनो को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद बाइक पर दोनो को बैठाकर गांव की ओर चला और रास्ते में सूनसान इलाके पर लोहे के राड से वार कर दोनो की हत्या कर फरार हो गया।

Exit mobile version