Site icon Buziness Bytes Hindi

Baghpat News : आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो बच्चे झुलसे

बागपत । जिले में आये आंधी तूफान और बारिश ने कहर बरपा दिया। इस आंधी बारिश और ओला गिरने से जहाँ फसलों को नुकसान पहुँचने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र के गाँव खट्टा प्रह्लादपुर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

Also Read : Lalitpur Rape Case : पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दुष्कर्म करने के बाद जयंत का टवीट ‘बहुत बुरा हाल है’

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिलाधिकारी बागपत ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। जिले में इस समय तेज बारिश और आंधी के साथ बिजली कड़क रही है। मौसम विभाग ने लोगों को ऐसे मौसम में बचाव की सलाह दी है।

Exit mobile version