बागपत: गांवों में बाढ़ जैसे हालात, 200 गांव प्रभावित

मेरठ रीजनबागपत: गांवों में बाढ़ जैसे हालात, 200 गांव प्रभावित

Date:


बागपत: गांवों में बाढ़ जैसे हालात, 200 गांव प्रभावित

तालाब हुए ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी, अनाज डूबा

बागपत। जनपद में बुधवार को सुबह से शाम तक बारिश के कारण शहर से लेकर गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। जनपद के 200 गांवों में तालाब ओवर फ्लो होकर लोगों के घर में तालाबों का पानी घुस गया है। दर्जनों गांवों में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं।

लोगों के खाने का अनाज तक पानी में डूब गया है। यूं तो बागपत के छह ब्लाक डार्क जोन में हैं। तीन ब्लाक ऐसे है जिनका जल स्तर तीस मीटर तक पहुंच गया है। प्रशानिक दावे हैं कि जल संचय करने के लिए जनपद में भूगर्भ जल बचाने की कवायद के साथ वर्षा जल संचय करने पर काम चल रहा है।

जल शक्ति योजना में करोडों खर्च किये जा चुके हैं। तालाबों को साफ कराने का दावा भी प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं लेकिन बुधवार को आयी तेज बारिश ने प्रशासनिक दावों की तो पोल खोलकर रख ही दी है। लोगों को भी मुसीबत में डाल दिया है। सड़कों पर पानी की नदी सी बह रही है।

गांव से लेकर शहर तक पानी ही पानी हो गया है। जनपद में खेकड़ा, पिलाना, बिनौली, बड़ौत, छपरौली, सहित जनपद के सभी ब्लाक में बरसात के पानी का यही हाल है। यहां तक की सरकारी इमारतों को भी नुकसान हुआ है। गांव में सरकारी स्कूलों की दीवारें तक ढह गयी हैं। सीडीओ हुबलाल का कहना है कि बुधवार को जनपद में तेज बारिश हुई है।

बारिश से लोगों को नुकसान की भी सूचना मिल रही है। जिन लोगों का ज्यादा नुकसान हुआ है उनकी मदद की जाएगी और तालाबों को साफ कराने का काम भी कराया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...