BAFTA और Netflix देंगे उभरते सितारों को मौका

एंटरटेनमेंटBAFTA और Netflix देंगे उभरते सितारों को मौका

Date:


BAFTA और Netflix  देंगे उभरते सितारों को मौका

BAFTA ने 130 से ज्यादा उभरती प्रतिभाओं को सहयोग दिया है
यूके, यूएसए और भारत में बाफ्टा ब्रेकथू्र का ऑफिशयल सपोर्टिंग पार्टनर है नेटफ्लिक्स

इंदौर । उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के क्षेत्र में पहचाना नाम द ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) भारत में नेटफ्लिक्स के सहयोग से ब्रेकथू्र पहल के वैश्विक विस्तार के साथ भारत में अपना पहला कदम बढ़ा रही है।

BAFTA Breakthrough India से ब्रिटिश प्रतिभा और भारत के देसी क्रियेटिव्स के बीच सम्बंधों के विकास में मदद मिलेगी। BAFTA Breakthrough India , यूके में साल 2013 से और चीन में साल 2019 से चल रही है और इस साल यूएसए में लाॅन्च हुई है। इसने अब तक 130 से ज्यादा उभरती प्रतिभाओं को सहयोग दिया है। नेटफ्लिक्स यूके, यूएसए और भारत में बाफ्टा ब्रेकथू्र का ऑफिशयल सपोर्टिंग पार्टनर है।

BAFTA और Netflix  देंगे उभरते सितारों को मौका

BAFTA और नेटफ्लिक्स का लक्ष्य दुनियाभर की उभरती प्रतिभाओं की सराहना करना और उन्हें अवसर प्रदान करना, वैश्विक नेटवर्कों वाली इंटरनेशनल कम्युनिटीज को एक साथ लाना, ताकि विभिन्न संस्कृतियों की कहानियों और आवाजों को विकसित कर उन्हें सहयोग दिया जा सके।

ब्रेकथू्र पहल के अन्र्तगत इन देशों में फिल्म, गेम्स और टेलीविजन के कुछ प्रमुख केन्द्रों के बीच रचनात्मक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करते हुए इस प्रोग्राम ने टाॅम हाॅलैण्ड, लेटिटिया राइट, फ्लोरेंस पुघ, जेसी बकली, जोश ओ काॅनर और कैलुम टर्नर जैसे लोगों को सहयोग दिया है।

इस पहल को हालिया वर्षों में सहयोग देने वाले उद्योग जगत के लोगों में एक्टर्स ओलिवा कोलमैन, नाओमी हैरिस, टाॅम हिडलस्टोन और टिल्डा स्विनटन, एक्टर-प्रोड्यूसर ब्रैड पिट, डायरेक्टर्स टाॅम हार्पर और बेरी जेनकिन्स, गेम डिजाइनर्स ब्रेंडा रोमेरो और टिम शाफर और एक्टर-राइटर्स शेरोन होर्गन और एमी शुमर शामिल हैं।

BAFTA और Netflix  देंगे उभरते सितारों को मौका

टिम हंटर, डायरेक्टर – लर्निंग एवं न्यू टैलेंट, BAFTA ने कहा, ‘‘BAFTA उन आर्ट चैरिटीज में से एक है, जो वैश्विक आधार परफिल्म, गेम्स और टेलीविजन में काम करती हैं। भारत में व्यापक रचनात्मक विविधता है, जो विश्व-प्रसिद्ध ‘बाॅलीवुड’ से कहीं आगे है। भारतीय फिल्म, गेम्स और टेलीविजन में विश्व के सर्वश्रेष्ठ में से कुछ लोग काम करते हैं और उनसे दुनियाभर के लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं।’’

BAFTA और Netflix  देंगे उभरते सितारों को मौका

मोनिका शेरगिल, वाइस प्रेसिडेन्ट, कंटेन्ट, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, उभरती प्रतिभा को ‘ब्रेकथू’ अवसर प्रदान करना ‘‘नेटफ्लिक्स और बाफ्टा का समान लक्ष्य और जिम्मेदारी है। हम भारत में नई आवाजों को बुलंद करने में मदद करेंगे। यह पहल नई प्रतिभा को निखारेगी और उसे वैश्विक मंच पर पहचान दिलाएगी।’’

भाग लेने वालों का चयन एक ज्यूरी द्वारा किया जाएगा, जिसमें भारत की मूविंग आर्ट्स इंडस्ट्रीज के अग्रणी लोग होंगे। चयनित भाग लेने वालों के लिये बाफ्टा के एक वर्षीय सपोर्ट प्रोग्राम की पेशकश होगी और उन्हें भारत और यूके में दिखाया जाएगा। ब्रेकथू्र के अन्र्तगत उन्हें वन-टू-वन मेंटरिंग, मार्गदर्शन सत्रों, वैश्विक नेटवर्किंग के अवसरों, बाफ्टा के इवेंट में निःशुल्क पहुँच, 12 माह की स्क्रीनिंग और फुल वोटिंग बाफ्टा सदस्यता का लाभ भी मिलेगा।

BAFTA और Netflix  देंगे उभरते सितारों को मौका

ब्रेकथू्र प्रोग्राम को क्राफ्ट मास्टरक्लासेस की एक सीरीज का सहयोग भी मिलेगा, जिसमें ब्रिटिश और भारतीय प्रतिभा भारत और यूके में दर्शकों के साथ अपनी विशेषज्ञता और जानकारी साझा करेगी। ब्रेकथू्र मास्टरक्लासेस प्रोग्राम के बारे में ज्यादा जानकारी की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...