Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather: बारिश से बदरीनाथ हाइवे पानी में बहा,घरों के लिए आफत बनी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ में मुसीबत की बारिश का दौर आज भी जारी है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। आज पांच अगस्त के लिए मौसम विभाग ने छह ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। पिछले अलर्ट के अनुसार चमोली में भारी बारिश का कहर जारी है। कई जगहों से बंद हुए बदरीनाथ हाइवे का अधिकांश हिस्सा पानी में बह गया है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे का बुरा हाल हो गया है। जिसके बाद से अब यात्रा बंद कर दी गई है। लामबगड़ के पास तो बदरीनाथ नेशनल हाईवे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त्र हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश घरों पर आफ़त बनकर टूट रही है। लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ रही है। 

पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 21 स्टेट हाईवे सहित कुल 195 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस मॉनसून में अब तक 75 करोड़ का नुकसान हिोने की बात कही है। हालांकि नुकसान का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। कई ग्रामीण सड़कों सहित नेशनल हाईवे की हालत खराब होने से हज़ारों यात्री जहां-तहां फंसे हुए हैं। लगातार बारिश के कारण उफन रहे नाले और लामबगड़ में हाईवे का कई मीटर हिस्सा बारिश के पानी में बह जाने से यातायात पूरी तरह ठप है। इसे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। करीब एक हफ्ते पहले भी यह सड़क टापू बन गई थी। 

Read also: Delhi CNG Petrol Pump: 10 अगस्त को राजधानी दिल्ली के 250 सीएनजी पंपों पर रहेगी हड़ताल, आईजीएल पर लगाया तानाशाही का आरोप

कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास गत चार अगस्त की दोपहर हाईवे बंद हो गया था। उसके बाद से आज तक बंद है। हालांकि बारिश के चलते काम में परेशानी आने के कारण इसको पूरी तरह से बनाया नहीं जा सका है। कर्णप्रयाग से पोखरी गोचर तक का रास्ता डायवर्ट किया है। देर शाम को चट्टान टूटने से हाईवे बंद हुआ था। असल में, जिले में देर रात से बारिश जारी होने से हाईवे बाधित होने की खबरें हैं। अगले करीब 48 घंटों के लिए मौसम विभाग चमोली में भारी बारिश का अनुमान है।
अगले 24 घंटों के लिए हालात मुुश्किल रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राज्य के आपदा प्रबंधन केंद्र को मौसम अपडेट सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने देहरादून,पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होगी।

Exit mobile version