बैडमिंटन क़्वीन ज्वाला गुट्टा ने एक्टर विष्णु विशाल से की शादी

स्पोर्ट्सबैडमिंटन क़्वीन ज्वाला गुट्टा ने एक्टर विष्णु विशाल से की शादी

Date:


बैडमिंटन क़्वीन ज्वाला गुट्टा ने एक्टर विष्णु विशाल से की शादी

नई दिल्ली : बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और एक्टर विष्णु विशाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी आज हो गई है. ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल ने शादी के समारोह को बहुत ही सादा रखा और इसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल और सी ग्रीन साड़ी में नजर आ रही है. जबकि विष्णु विशाल ने सफेद कमीज और धोती पहन रखी है.

बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की यह दूसरी शादी है. उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में पहली शादी की थीं. जिसके बाद 2011 में उनका तलाक हो गया था. इसी के साथ अभिनेता विष्णु विशाल की भी यह दूसरी शादी है. उनकी पहली पत्नी का नाम रजनी नटराज है और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम आर्यन है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related