Site icon Buziness Bytes Hindi

बदन सिंह बद्दो अपराध माफिया घोषित


बदन सिंह बद्दो अपराध माफिया घोषित

मेरठ । यूपी के कुख्यात अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी ‘ खाकी ‘ जरायम के रास्ते पर चलने वालों के हर मार्ग पर बैरियर लगा रही है । ऐसे में जिला पुलिस द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है । एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस हिरासत से फरार चल रहे कुख्यात बदन सिंह उर्फ बद्दो को जिले का क्राईम माफिया घोषित किया गया है ।

बताते चलें कि टीपी नगर के बेरीपुरा का निवासी कुख्यात बदन सिंह उर्फ बद्दो लगभग डेढ़ साल पहले पेशी के दौरान मेरठ में फरुर्खाबाद पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था । बद्दो की फरारी में शामिल 19 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की थी । इस मामले में कुछ दिन पहले होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है । एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक कुख्यात बदन सिंह द्वारा लगातार अपराध किए जाने और जनता में भय का माहौल पैदा किए जाने के कारण उसे क्राईम माफिया घोषित किया गया है ।

Exit mobile version