समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन अपने विवादित बयानों के काफी मशहूर हैं, अब उन्होंने लखीमपुर खीरी नाबालिग दलित बहनों की हत्या और रेप मामले पर भड़काऊ बयान दिया है, सपा सांसद ने कहा है कि इस मामले में जितने मुसलमान आरोपी हैं उन्हें बीच चौराहे पर ज़मीन में आधा गाड़कर संगसार (पत्थरों से मारना, जब तक मौत न हो जाय) किया जाना चाहिए ताकि फिर कोई मुसलमान इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।
एसटी हसन के इस बयान को लेकर लोगों का कहना है की वो देश में इस्लामिक कानून की वकालत कर रहे है. बता दें कि इस तरह की सजा कुछ इस्लामिक देशों में दी जाती है. जहाँ रेप के दोषी को सरे आम पत्थर मारे जाते हैं ताकी लोगों में इस तरह का अपराध करने से पहले खौफ पैदा हो. बता दें कि लखीमपुर खीरी में बीते बुधवार को निघासन थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों की लाशें खेत के पेड़ पर लटकी हुई मिली थीं. लाशें मिलने के बाद गाँव में बवाल मच गया था. लड़कियों की माँ ने कुछ युवकों पर लड़कियों को घर से ज़बरदस्ती अगवा करने और रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था.
वहीँ पुलिस ने लड़कियों के अपहरण की बात से इंकार किया, पुलिस के मुताबिक लड़कियां अपनी मर्ज़ी से गयी थीं. लड़कियों के साथ आरोपियों की पहले से ही जान पहचान थी. लड़कियों ने जब अपनी शादी की बात कही तो आरोपी जुनैद ने साफ़ इंकार कर दिया जिसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर जुनैद ने लड़कियों की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को पेड़ से टांगकर फरार हो गए, पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
